: विकासखण्ड स्तरीय समावेशी शिक्षा अंतर्गत प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर के शिक्षकों का वातावरण निर्माण कार्यक्रम दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया,,,,
Lohit Mandal
/
Fri, Jan 17, 2025
/
Post views : 930
सरगुजा - *प्रशिक्षण की शुरुआत आदरणीय ABEO श्री महेश सोनी जी एवं BRC श्री रमेश सिंह जी की उपस्थिति में मां सरस्वती की प्रतिमा पर मातृशक्तियों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।*
*प्रशिक्षार्थियों को आदरणीय Abeo सर ने अपने उद्बोधन में मार्गदर्शित करते हुए प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने हेतु कहा गया, उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण तो हम पहले भी ले चुके हैं लेकिन जैसा हम अपने बच्चों के लिए चाहते हैं वैसा ही वातावरण हमारे दिव्यांग बच्चों के लिए हो ऐसी सोच के साथ प्रशिक्षण को लें।*
Brc सर द्वारा अपने उद्बोधन में समावेशी शिक्षा की अवधारणा को समझाते हुए कहा गया कि दिव्यांग बच्चों हेतु ऐसा वातावरण का निर्माण हो जिसमें ये बच्चे भी शिक्षा की मुख्यधारा से जूडें सके ।*
*प्रशिक्षण के प्रथम दिवस मास्टर ट्रेनर श्री राजूराम खलखो, श्री रविन्द्र द्विवेदी, श्री सुनील पैकरा, एवं श्री सुरेंद्र बिनी के द्वारा आज के विषय पर विस्तृत जानकारी दी गयी। प्रशिक्षण के अंत में BRP श्रीमती हेमलता पटेल के द्वारा सांकेतिक भाषा का अभ्यास कराया गया।*
*आज के प्रशिक्षण में 1ली से 8 वीं तक के 100 शिक्षक एवं 9 वीं से 12 वीं तक के 30 व्याख्याता उपस्थित थे।*
*उपरोक्त प्रशिक्षण समावेशी शिक्षा BRP श्रीमती मीना गुप्ता जी के नेतृत्व में सम्पादित हो रही है।*