Logo
Breaking News Exclusive
जिला स्तरीय गौ विज्ञान परीक्षा पत्थलगांव में भी संपन्न हुआ लिटिल रोज इंग्लिश मीडियम स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मनाया गया राष्ट्रीय पर्व मयंक रोहिला महा धान घोटाला, साढ़े 6 करोड़ से अधिक के गबन का मामला,अधिकारी,प्रबंधक समेत आधा दर्जन पर एफआईआर दर्ज। गोयल किंडरगार्डन स्कूल में 5वाँ वार्षिक उत्सव कार्यक्रम...सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो के मुख्य अतिथि में हुवा सम्पन्न हिदमा के मारे जाने के बाद 82 लाख के इनामी 28 नक्सली किये आत्मसमर्परण छठ पूजा पर प्रदेश कांग्रेस सचिव रत्ना पैंकरा ने लिया आशीर्वाद Chhath Puja 2025: क्यों किया जाता है छठ व्रत? क्या है इतिहास? जानें सबकुछ* पत्थलगांव में विधायक गोमती साय ने किया छठ घाट का निरीक्षण, 28 अक्टूबर को करेंगी 40 लाख की पचरी निर्माण का भूमिपूजन चोरी की बुलेट मोटर सायकल के साथ पकड़ा गया चोर भुवन सिंह, भेजा गया जेल, मामला थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत...पढिये पूरी खबर

: *बच्चों के लिए स्वास्थ व शिक्षा दोनों आवश्यक है - माननीय विधायक,श्री रामकुमार टोप्पो जी*

Lohit Mandal / Tue, Jun 18, 2024 / Post views : 990

Share:
छत्तीसगढ़ सरगुजा, सीतापुर- शिक्षा सत्रारंभ से पूर्व तैयारियो (स्कूल रेडिनेश ) की लगातार समीक्षा बैठक के तृतीय दिवस मे आज दिनांक 16/06/24 को विकासखंड सीतापुर के सभी माध्यमिक व प्राथमिकता विद्यालयों के रसोईयो की बैठक को सम्बोधित करते हुए विधायक श्री रामकुमार टोप्पो जी ने कहा की स्वस्थ तन के लिए अच्छे भोजन की आवश्यकता होती है,बच्चों के लिए स्वास्थ्य और शिक्षा दोनों आवश्यक है, और बच्चों के विकास के लिए हमें दोनों विषयों पर काम करना है,स्कूलों में बच्चों को पौष्टिक भोजन मिले इसके लिए हमारी सरकार ने सभी स्कूलों में मध्यान भोजन की व्यवस्था की है, बच्चों को सही समय पर पौष्टिक एवं स्वादिष्ट भोजन मिले यह हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है, विधायक जी ने कन्या हायरसेकेण्डरी के सभाकक्ष मे भोजन बनाने वाली माताओं /बहनों से सीधे संवाद व मुलाकात कर उनसे चर्चा भी किया गया, जिससे उनकी जो भी समस्या हो,उसको हल कर किया जा सके और उन्हें बच्चों के लिए पौष्टिक, स्वादिष्ट एवं स्वच्छ भोजन समय पर बनाने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि स्कूलों में बच्चों के मानसिक विकास के साथ-साथ उनका शारीरिक विकास भी अच्छे ढंग से हो सके, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री मिथिलेश सिंह सेंगर जी द्वारा मध्यान्ह भोजन रसोइयों को सम्बोधित करते हुए मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता,शुद्धता, किचन की साफ -सफाई, पौष्टीक व मीनू के आधार पर भोजन बनाने हेतु सभी को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह घर मे आप अपने बच्चों को स्वादिष्ट व पौष्टीक भोजन बना के देते है, उसी तरह विद्यालय मे भी बच्चों को एक मां की तरह भोजन बना कर देवें । बैठक मे सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री महेश सोनी जी,खण्ड स्त्रोत समन्वयक श्री रमेश सिंह जी ,समावेशी शिक्षा बीआरपी श्रीमती मीना गुप्ता एवं लगभग 400 मध्यान्ह भोजन बनाने वाली रसोईया उपस्थित थे l

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें