Lohit Mandal / Tue, Jun 18, 2024 / Post views : 987
बच्चों को सही समय पर पौष्टिक एवं स्वादिष्ट भोजन मिले यह हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है,
विधायक जी ने कन्या हायरसेकेण्डरी के सभाकक्ष मे भोजन बनाने वाली माताओं /बहनों से सीधे संवाद व मुलाकात कर उनसे चर्चा भी किया गया,
जिससे उनकी जो भी समस्या हो,उसको हल कर किया जा सके
और उन्हें बच्चों के लिए पौष्टिक, स्वादिष्ट एवं स्वच्छ भोजन समय पर बनाने के लिए प्रेरित किया गया,
ताकि स्कूलों में बच्चों के मानसिक विकास के साथ-साथ उनका शारीरिक विकास भी अच्छे ढंग से हो सके,
विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री मिथिलेश सिंह सेंगर जी द्वारा मध्यान्ह भोजन रसोइयों को सम्बोधित करते हुए मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता,शुद्धता, किचन की साफ -सफाई, पौष्टीक व मीनू के आधार पर भोजन बनाने हेतु सभी को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह घर मे आप अपने बच्चों को स्वादिष्ट व पौष्टीक भोजन बना के देते है, उसी तरह विद्यालय मे भी बच्चों को एक मां की तरह भोजन बना कर देवें ।
बैठक मे सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री महेश सोनी जी,खण्ड स्त्रोत समन्वयक श्री रमेश सिंह जी ,समावेशी शिक्षा बीआरपी श्रीमती मीना गुप्ता एवं लगभग 400 मध्यान्ह भोजन बनाने वाली रसोईया उपस्थित थे lविज्ञापन
विज्ञापन