Logo
Breaking News Exclusive
जिला स्तरीय गौ विज्ञान परीक्षा पत्थलगांव में भी संपन्न हुआ लिटिल रोज इंग्लिश मीडियम स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मनाया गया राष्ट्रीय पर्व मयंक रोहिला महा धान घोटाला, साढ़े 6 करोड़ से अधिक के गबन का मामला,अधिकारी,प्रबंधक समेत आधा दर्जन पर एफआईआर दर्ज। गोयल किंडरगार्डन स्कूल में 5वाँ वार्षिक उत्सव कार्यक्रम...सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो के मुख्य अतिथि में हुवा सम्पन्न हिदमा के मारे जाने के बाद 82 लाख के इनामी 28 नक्सली किये आत्मसमर्परण छठ पूजा पर प्रदेश कांग्रेस सचिव रत्ना पैंकरा ने लिया आशीर्वाद Chhath Puja 2025: क्यों किया जाता है छठ व्रत? क्या है इतिहास? जानें सबकुछ* पत्थलगांव में विधायक गोमती साय ने किया छठ घाट का निरीक्षण, 28 अक्टूबर को करेंगी 40 लाख की पचरी निर्माण का भूमिपूजन चोरी की बुलेट मोटर सायकल के साथ पकड़ा गया चोर भुवन सिंह, भेजा गया जेल, मामला थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत...पढिये पूरी खबर

: *आप सभी शिक्षक/शिक्षिकायें, शिक्षा व संस्कार के उच्च संवाहक हैं,उचित मार्गदर्शन व शिक्षा द्वारा छात्र/छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाएं.....माननीय विधायक श्री रामकुमार टोप्पो

Lohit Mandal / Mon, Jul 8, 2024 / Post views : 1021

Share:
सरगुजा / सीतापुर- माननीय विधायक सीतापुर श्री रामकुमार टोप्पो जी के मुख्य आतिथ्य में विकासखण्ड सीतापुर के सभी हाईस्कूलों , हायर सेकेंडरी स्कूल, हॉस्टल अधीक्षक एवं सभी स्टाफ की सामूहिक समीक्षा बैठक कन्या हायरसेकंडरी विद्यालय के सभाकक्ष में सम्पन्न हुआ । बैठक को सम्बोधित करते हुए विधायक जी ने कहा कि अब स्कूल खुल गए हैं और बच्चों के शिक्षा सत्र चालू हो गए है, ऐसे में अब हम सबकी जिमेदारी है कि हम अपनी अपनी जिमेदारी का पालन करें,, आप और हम उनके उज्वल भविष्य के संवाहक हैं, आप के मार्गदर्शन में ही बच्चों की कामयाबी है, आप सब अपनी जिमेदारी के महत्व को समझेंगे,,और उसका पालन करेगें । विधायक जी ने आगे कहा कि शिक्षा, सुरक्षा व सुशासन के ध्येय के साथ हम साथ मिलकर क्षेत्र में शिक्षा की नई मिसाल कायम करेंगे, उन्होंने शिक्षक व विद्यार्थियों दोनों में अनुशासन के महत्त्व पर विशेष बल देते हुए शराबखोरी,गुटखा,पाउच पर रोक लगाने की बात कही,विद्यालय परिसर व आसपास इस तरह की गतिविधियां,दुकान संचालित न हो इस पर सभी को ध्यान देने हेतु उन्होंने निर्देशित किया। उन्होंने प्राचार्यो,व्याख्याताओ व आश्रम अधीक्षकों से शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं परिसर की स्वच्छता व रख रखाव हेतु सुझाव भी मांगा जिसमें सुझावात्मक निष्कर्ष के आधार पर जल्द ही बाउंड्री वाल विहीन व अधूरे कार्यो हेतु नई स्वीकृति का प्रस्ताव शासन स्तर पर भेजने की बात कही,विद्यालयों में स्वछता हेतु जल्द ही स्वीपर भर्ती की बात भी उन्होंने कही। विधायक जी ने नए शिक्षा सत्र की शुभकामनाएं देते हुए सभी को लगन, निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया। समीक्षा बैठक को सम्बोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष श्री राजकुमार गुप्ता जी ने बच्चों में नैतिक शिक्षा व संस्कार पर विशेष जोर दिया,उन्होंने कहा कि बच्चे अपने माता-पिता की अपेक्षा अपने गुरुजनों की बात ज्यादा मानते है अतः बच्चों में शिक्षा के साथ ही नैतिक संस्कार विकसित करने की जिम्मेदारी शिक्षकों की है। विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री मिथलेश सिंह सेंगर जी ने सभी प्राचार्यो,व्याख्याताओ, आश्रम अधीक्षकों व सम्बंधित स्टॉफ को सम्बोधित करते हुए नियमित व समय पर शाला संचालन,डेली डायरी का संधारण,शासन के निर्देशों के तहत शाला संचालन हेतु निर्देशत किया साथ ही शराबी व आलसी शिक्षकों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे सुधर जाएं अन्यथा कठोर कार्यवाही हेतु तैयार रहे। बैठक में आभार व्यक्त करते हुये सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री महेश सोनी जी ने कहा कि यदि शिक्षा आभूषण है तो संस्कार दर्पण है,उन्होंने बैठक में सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। आज के बैठक में विकासखण्ड के समस्त हाईस्कूल,हायर सेकेंडरी के प्राचार्य,व्याख्याता, सम्बंधित स्टाफ,मंडल संयोजक,आश्रम अधीक्षक एवं सभी शैक्षिक समन्वयक उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें