Lohit Mandal / Fri, May 17, 2024 / Post views : 939
प्राचार्य श्री सुनील कुमार गुप्ता, प्रधान पाठक श्री प्रेम कुमार सिंह विद्यालय स्टाफ एवं प्रवेश हेतु पात्र आवेदक छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों की उपस्थिति में लॉटरी का आयोजन कर प्रवेश सूची जारी की गई ।कक्षा पहली, दूसरी, तीसरी, चौथी, पांचवी, एवं सातवीं में रिक्त सीटों से कम संख्या में पात्र आवेदन प्राप्त होने के कारण आवेदनों की समिति द्वारा सूक्ष्म जांच कर प्रवेश की पात्रता दी गई तथा कक्षा छठवीं एवं आठवीं में प्रवेश हेतु लॉटरी की प्रक्रिया की गई । कक्षा छठवीं में कुल दो रिक्त सीटों हेतु चार आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिनमें छात्रा तानिया गुप्ता आत्मजा अजय गुप्ता एवं साहस महंत आत्मज अर्जुन दास चयनित हुए तथा छात्रा असरिता लकड़ा एवं जॉनसन तीरकी प्रतीक्षा सूची हेतु चयनित किए गए ।कक्षा आठवीं में रिक्त 1 सीट हेतु कुल दो प्राप्त आवेदन में छात्र सियोन खलखो आ. जुवेल खलखो का नाम लॉटरी द्वारा चयनित हुआ तथा अनन्या गुप्ता प्रतीक्षा सूची हेतु चयनित हुई ।इस प्रकार पूरी पारदर्शिता के साथ अभिभावकों की उपस्थिति में कक्षा 1 से 8 में वर्तमान
जारी रिक्त सीटों हेतु छात्रों की चयन सूची जारी की गई। प्रवेश समिति की ओर से अनुविभागीय अधिकारी एवं अध्यक्ष श्री रवि राही जी तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं सदस्य श्री मिथिलेश सिंह सेंगर एवं संस्था के प्राचार्य सुनील कुमार गुप्ता ने समस्त चयनित छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी। एसडीएम श्री रवि राही जी ने शेष छात्रों को भी पढ़ाई में मेहनत एवं लगन बनाए रखते हुए धैर्य रखने का सुझाव दिया एवं भविष्य में रिक्त होने वाली सीटों पर प्रतीक्षा सूची से उनके नाम चयनित किए जाने का आश्वासन दिए । चयनित सभी छात्र-छात्राएं दिनांक 27/5 /24 से 31/ 5/24 तक प्रातः 9:00 बजे से 11:00 बजे के बीच विद्यालय में उपस्थित होकर प्रवेश संबंधी कार्यवाही पूर्ण करा सकते हैं।विज्ञापन
विज्ञापन