Logo
Breaking News Exclusive
जिला स्तरीय गौ विज्ञान परीक्षा पत्थलगांव में भी संपन्न हुआ लिटिल रोज इंग्लिश मीडियम स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मनाया गया राष्ट्रीय पर्व मयंक रोहिला महा धान घोटाला, साढ़े 6 करोड़ से अधिक के गबन का मामला,अधिकारी,प्रबंधक समेत आधा दर्जन पर एफआईआर दर्ज। गोयल किंडरगार्डन स्कूल में 5वाँ वार्षिक उत्सव कार्यक्रम...सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो के मुख्य अतिथि में हुवा सम्पन्न हिदमा के मारे जाने के बाद 82 लाख के इनामी 28 नक्सली किये आत्मसमर्परण छठ पूजा पर प्रदेश कांग्रेस सचिव रत्ना पैंकरा ने लिया आशीर्वाद Chhath Puja 2025: क्यों किया जाता है छठ व्रत? क्या है इतिहास? जानें सबकुछ* पत्थलगांव में विधायक गोमती साय ने किया छठ घाट का निरीक्षण, 28 अक्टूबर को करेंगी 40 लाख की पचरी निर्माण का भूमिपूजन चोरी की बुलेट मोटर सायकल के साथ पकड़ा गया चोर भुवन सिंह, भेजा गया जेल, मामला थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत...पढिये पूरी खबर

: स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवगढ़ में, लाटरी का आयोजन कर बच्चों का प्रवेश सुची जारी किया गया,,,

Lohit Mandal / Fri, May 17, 2024 / Post views : 938

Share:
सीतापुर सरगुजा छत्तीसगढ़ में शिक्षा सत्र 2024 - 25 के कक्षा पहली से आठवीं में प्रवेश हेतु आज दिनांक 16 /5/ 2024 को जिला स्तरीय प्रवेश समिति के अध्यक्ष श्री रवि राही (कलेक्टर प्रतिनिधि) अनुविभागीय अधिकारी सीतापुर, सदस्य प्रवेश समिति श्री मिथिलेश सिंह सिंगर विकासखंड शिक्षा अधिकारी, सीतापुर प्राचार्य श्री सुनील कुमार गुप्ता, प्रधान पाठक श्री प्रेम कुमार सिंह विद्यालय स्टाफ एवं प्रवेश हेतु पात्र आवेदक छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों की उपस्थिति में लॉटरी का आयोजन कर प्रवेश सूची जारी की गई ।कक्षा पहली, दूसरी, तीसरी, चौथी, पांचवी, एवं सातवीं में रिक्त सीटों से कम संख्या में पात्र आवेदन प्राप्त होने के कारण आवेदनों की समिति द्वारा सूक्ष्म जांच कर प्रवेश की पात्रता दी गई तथा कक्षा छठवीं एवं आठवीं में प्रवेश हेतु लॉटरी की प्रक्रिया की गई । कक्षा छठवीं में कुल दो रिक्त सीटों हेतु चार आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिनमें छात्रा तानिया गुप्ता आत्मजा अजय गुप्ता एवं साहस महंत आत्मज अर्जुन दास चयनित हुए तथा छात्रा असरिता लकड़ा एवं जॉनसन तीरकी प्रतीक्षा सूची हेतु चयनित किए गए ।कक्षा आठवीं में रिक्त 1 सीट हेतु कुल दो प्राप्त आवेदन में छात्र सियोन खलखो आ. जुवेल खलखो का नाम लॉटरी द्वारा चयनित हुआ तथा अनन्या गुप्ता प्रतीक्षा सूची हेतु चयनित हुई ।इस प्रकार पूरी पारदर्शिता के साथ अभिभावकों की उपस्थिति में कक्षा 1 से 8 में वर्तमान जारी रिक्त सीटों हेतु छात्रों की चयन सूची जारी की गई। प्रवेश समिति की ओर से अनुविभागीय अधिकारी एवं अध्यक्ष श्री रवि राही जी तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं सदस्य श्री मिथिलेश सिंह सेंगर एवं संस्था के प्राचार्य सुनील कुमार गुप्ता ने समस्त चयनित छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी। एसडीएम श्री रवि राही जी ने शेष छात्रों को भी पढ़ाई में मेहनत एवं लगन बनाए रखते हुए धैर्य रखने का सुझाव दिया एवं भविष्य में रिक्त होने वाली सीटों पर प्रतीक्षा सूची से उनके नाम चयनित किए जाने का आश्वासन दिए । चयनित सभी छात्र-छात्राएं दिनांक 27/5 /24 से 31/ 5/24 तक प्रातः 9:00 बजे से 11:00 बजे के बीच विद्यालय में उपस्थित होकर प्रवेश संबंधी कार्यवाही पूर्ण करा सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें