Logo
Breaking News Exclusive
जिला स्तरीय गौ विज्ञान परीक्षा पत्थलगांव में भी संपन्न हुआ लिटिल रोज इंग्लिश मीडियम स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मनाया गया राष्ट्रीय पर्व मयंक रोहिला महा धान घोटाला, साढ़े 6 करोड़ से अधिक के गबन का मामला,अधिकारी,प्रबंधक समेत आधा दर्जन पर एफआईआर दर्ज। गोयल किंडरगार्डन स्कूल में 5वाँ वार्षिक उत्सव कार्यक्रम...सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो के मुख्य अतिथि में हुवा सम्पन्न हिदमा के मारे जाने के बाद 82 लाख के इनामी 28 नक्सली किये आत्मसमर्परण छठ पूजा पर प्रदेश कांग्रेस सचिव रत्ना पैंकरा ने लिया आशीर्वाद Chhath Puja 2025: क्यों किया जाता है छठ व्रत? क्या है इतिहास? जानें सबकुछ* पत्थलगांव में विधायक गोमती साय ने किया छठ घाट का निरीक्षण, 28 अक्टूबर को करेंगी 40 लाख की पचरी निर्माण का भूमिपूजन चोरी की बुलेट मोटर सायकल के साथ पकड़ा गया चोर भुवन सिंह, भेजा गया जेल, मामला थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत...पढिये पूरी खबर

: नदी के बाढ़ में बहने से महिला की मौत,सीतापुर विधायक पहुंचे घटना स्थल,,

Lohit Mandal / Sun, Aug 18, 2024 / Post views : 555

Share:
सरगुजा- मैनपाट के करमहा निवासी महिला दिनई बाई पति भोला उम्र 45 वर्ष 16 अगस्त को तकरीबन 12 बजे अपने पति के साथ तीन व्यक्ति घाघी झरना के पास बाजार जाने के लिए नदी पार कर रहे थे,और नदी में बाढ़ आने की वजह से वह तीनों पानी में बह गए, मृत्तिका का पति और उसका साथी पानी से निकलने मे कामयाब हो गए,परंतु महिला की पानी में डूबने से मौत हो गई, बाढ़ की वजह से मृत महिला की लाश कल नही मिल पाया था लेकिन आज ग्रामीणों के द्वारा उसके शव को खोज लिया गया है, आप को बता दें कि इस घटना की जानकारी जैसे ही सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो को हुई, वह तत्काल घटना स्थल पर पहुंच गए, उन्होंने मृत महिला के परिवार जनों को सांत्वना देते हुए प्रशासनिक अधिकारियों को मुआवजे की प्रक्रिया को तत्काल करने के निर्देश दिए, वही मृत महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए एंबुलेंस के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमलेशपुर भेज किया गया है,, वही सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने जानकारी देते हुए बतलाया मैनपाट में हृदय विदारक घटना हुई है जिसमें एक महिला की नदी के बाढ़ में बहने से मौत हो गई है,, यह एकमात्र रास्ता है जो आवागमन का साधन है, तीन माह पहले ही यहां पर पूल बनाने का निर्देश दिया गया है, अधिकारियों के द्वारा काम चालू कर दिया गया है निरीक्षण भी हो चुका है,, पूल का निर्माण जल्दी हो जाएगा,, और मृतका के परिजनों को मुआवजा की राशि देने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया जा चुका है,, बाइट रामकुमार टोप्पो,विधायक सीतापुर विधानसभा क्षेत्र

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें