Lohit Mandal / Mon, Apr 14, 2025 / Post views : 1341
*1. एजाजुल खान, उम्र 28 वर्ष, निवासी चीर बगीचा, जशपुर, थाना सिटी कोतवाली जशपुर ( छ. ग)*-
बदमाश एजाजुल खान वर्ष 2013 से लगातार घर में घुसकर चोरी, नकबजनी, आम जनता पर जानलेवा हमला, मारपीट करने संबंधी अपराध करते आ रहा था, उसके विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली जशपुर में 10 प्रकरण दर्ज हैं, व एजाजुल खान के विरुद्ध कई बार थाना सिटी कोतवाली जशपुर में प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई है।
*2. संदीप उर्फ संजू उर्फ संजीव सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी डुगडुगिया कुनकुरी, थाना कुनकुरी, जिला जशपुर ( छ.ग)*
उक्त के विरुद्ध थाना कुनकुरी में मारपीट, गुंडा गर्दी, चोरी, उद्यापन, नकबजनी जैसे विभिन्न ,34 अपराधिक प्रकरणों में मामला दर्ज किया गया है।
*3. अनीश खलखो, उम्र 21 वर्ष निवासी , धोबी पारा, कुनकुरी थाना कुनकुरी, जिला जशपुर ( छ. ग)*
आदतन बदमाश अनिल खलखो के विरुद्ध थाना कुनकुरी में चोरी, लूट, मारपीट, छेड़ छाड़ संबंधित कई prakarn दर्ज हैं, जिसमें पुलिस के द्वारा विधिवत कार्यवाही कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।
यहां यह बताना आवश्यक है कि उपरोक्त बदमाशों के द्वारा पुलिस के द्वारा विभिन्न वैधानिक कार्यवाही करने के बावजूद भी, उनके अपराधिक कृत्यों में कमी नहीं आई है, आम लोग उक्त बदमाशों से भयभीत रहते है, व स्वतंत्र रूप से तीनों बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट करने से डरते हैं, इसके फलस्वरूप लोक शांति भंग होने की अंदेशा बनी रहती है, जिससे कि आम जनता एवं राज्य सुरक्षा लोक व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
जिसके मद्देनजर मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह के प्रतिवेदन के आधार पर जिला दंडाधिकारी जशपुर रोहित व्यास के द्वारा जिले में संबंधित थाना/ चौकी क्षेत्रों में लोक शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु,उक्त तीनों आदतन बदमाशों की जिला बदर की कार्यवाही की गई है।
मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह ने बताया कि जशपुर जिले में गुंडे बदमाशों के खिलाफ लगातार कार्यवाही, की जा रही है, जिला बदर की कार्यवाही कर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने आपराधिक तत्वों को कड़ा संदेश दिया है।*विज्ञापन
विज्ञापन