Logo
Breaking News Exclusive
जिला स्तरीय गौ विज्ञान परीक्षा पत्थलगांव में भी संपन्न हुआ लिटिल रोज इंग्लिश मीडियम स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मनाया गया राष्ट्रीय पर्व मयंक रोहिला महा धान घोटाला, साढ़े 6 करोड़ से अधिक के गबन का मामला,अधिकारी,प्रबंधक समेत आधा दर्जन पर एफआईआर दर्ज। गोयल किंडरगार्डन स्कूल में 5वाँ वार्षिक उत्सव कार्यक्रम...सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो के मुख्य अतिथि में हुवा सम्पन्न हिदमा के मारे जाने के बाद 82 लाख के इनामी 28 नक्सली किये आत्मसमर्परण छठ पूजा पर प्रदेश कांग्रेस सचिव रत्ना पैंकरा ने लिया आशीर्वाद Chhath Puja 2025: क्यों किया जाता है छठ व्रत? क्या है इतिहास? जानें सबकुछ* पत्थलगांव में विधायक गोमती साय ने किया छठ घाट का निरीक्षण, 28 अक्टूबर को करेंगी 40 लाख की पचरी निर्माण का भूमिपूजन चोरी की बुलेट मोटर सायकल के साथ पकड़ा गया चोर भुवन सिंह, भेजा गया जेल, मामला थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत...पढिये पूरी खबर

: निगरानी बदमाश को गुंडागर्दी करना पड़ा भारी, पुलिस ने सिखाया सबक, गिरफ्तार कर भेजा जेल...

Lohit Mandal / Sat, Jan 11, 2025 / Post views : 1038

Share:
मयंक रोहिला/जशपुर:-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी हलधर यादव पिता जागेश्वर यादव उम्र 35 वर्ष निवासी मुंडा डीह थाना फरसाबहार, ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी रामवृक्ष पात्रे उर्फ चीडरु के द्वारा मेरा रास्ता रोककर गले में चाकू अड़ाकर मोबाइल व पैसा लूटकर ले गया है। एवम एक प्रार्थिया ने भी रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी रामवृक्ष पात्रे उर्फ चीडरु के द्वारा उसके घर में घुसकर जान से मारने की नियत से चाकू से गला में वार कर रहा था, जिसे प्रार्थिया द्वारा अपने हाथ से रोकने पर चाकू उसके हाथ के आर पार हो गया था, प्रार्थिया द्वारा चाकू को हाथ से नहीं रोका गया होता तो चाकू प्रार्थिया के गले में लगता जिससे निश्चित ही उसकी मृत्यु हो सकती थी, रिपोर्ट पर आरोपी रामवृक्ष के विरुद्ध बी एन एस की धारा 126,296,115(2),351(2),309 व बी एन एस की धारा 331,109,296,351(2),115(2) के तहत् मामला पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह (भा पु से) के दिशा निर्देश में फरसाबहार पुलिस द्वारा लगातार आरोपी की तलाश हेतु गहन छानबीन की जा रही थी, चूंकि आरोपी एक निगरानी बदमाश है व अपराध घटित करने के बाद पास के ही एक जंगल में छिप गया था, मुखबीर की सूचना पर थाना प्रभारी फरसाबहार उप निरीक्षक श्री विवेक भगत व उनकी टीम द्वारा जंगल से ही आरोपी रामवृछ पात्रे पिता धीरन पात्रे उम्र 31 वर्ष निवासी तूबा थाना फरसाबहार जिला जशपुर (छग ) को सूचना के चंद घंटों में ही हिरासत में ले लिया गया। पुलिस द्वारा आरोपी रामवृक्ष से पूछताछ पर उसने जुर्म करना स्वीकार करते हुए बताया कि कपड़ा व्यापारी हलधर यादव जो हर साप्ताहिक बाजार में कपड़ा बेचने आता था, उससे रुपए लूटने के लिए उसके द्वारा पहले से ही योजना तैयार की गई थी, उसी योजना को अमल करते हुए उसके द्वारा जब कपड़ा व्यापारी हलधर यादव बाजार समाप्ति के बाद अपने घर आ रहा था, उसी दौरान योजना के मुताबिक उसके द्वारा एक नियत स्थान में अपनी मोटर साइकिल क्रमांक सी जी 15 सी जे 0106 को कपड़ा व्यापारी की मारुति इको कार के आगे अड़ा कर, व्यापारी के गले में चाकू रखकर पैसा बैग सहित जिसमे 5000 रु था व व्यापारी की वीवो कंपनी का टच स्क्रीन मोबाइल को लूट कर ले गया था,। इसके बाद आरोपी रामवृक्ष द्वारा पीड़ित महिला के पास जाकर एक तरफा प्यार का इजहार करते हुए , मै तुमको पसंद करता हूं, तुम मुझे पसंद नहीं करती हो, तुम मेरी नहीं हो सकती तो किसी की भी नहीं हो सकती हो कहते हुए, अपनी जेब से चाकू निकाल पीड़िता को जान से मारने की नियत से उस पर हमला किया था। आरोपी रामवृक्ष से हमले में प्रयुक्त चाकू, लूटे रुपए, व मोबाइल फोन व अपराध घटित करने में उपयोग किया गया मोटर साइकिल जप्त कर लिया गया है। आरोपी रामवृछ पात्रे पिता धीरन पात्रे उम्र 31 वर्ष निवासी तूबा थाना फरसाबहार के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह ( भा. पु. से) ने उक्त मामले में बताया कि आरोपी अपराध घटित करने के बाद पास के ही जंगल में छिपा हुआ था, आरोपी एक पुराना निगरानी बदमाश है, पुलिस की टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को पकड़ा है। गुंडों के विरुद्ध जशपुर पुलिस का सख्त एक्शन जारी रहेगा। प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी फरसाबहार उप निरीक्षक श्री विवेक भगत, उप निरीक्षक श्री सुरजन राम पोर्ते, प्रधान आरक्षक श्री सुख शरण साय, अमरनाथ पैंकरा, आरक्षक नीरज कुमार तिर्की, ईश्वर साय, सरोज कुमार, महिला आरक्षक पुष्पा पैंकरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें