: सीतापुर थाना से,उप निरीक्षक रमेश चंद्र राय एवं आरक्षक क्रमांक 575 रुपेश महंत को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया,
Lohit Mandal
/
Sun, Sep 8, 2024
/
Post views : 794
सरगुजा- सीतापुर थाना में कर्तव्यों के सम्यक निर्वहन में गंभीर लापरवाही पाये जाने पर पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज सरगुजा द्वारा सीतापुर थाने में तत्कालीन पदस्थ उप निरीक्षक एवं वर्तमान में पदस्थ आरक्षक के विरुद्ध की गई निलंबन की सख्त कार्यवाही, पुलिस महानिरीक्षक अंकित गर्ग से ,मिली जानकारी के अनुसार
थाना सीतापुर में गुम इंसान 33/24 की विवेचना में गंभीर लापरवाही पाये जाने पर, तात्कालीन रूप से थाना सीतापुर में पदस्थ उप निरीक्षक रमेश चंद्र राय एवं थाना सीतापुर में वर्तमान में पदस्थ आरक्षक क्रमांक 575 रुपेश महंत द्वारा प्रकरण में संदिग्ध आचरण का प्रदर्शन किया जाना ,पाये जाने पर पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज सरगुजा श्री अंकित गर्ग (भा.पु.से.) द्वारा उपरोक्त अधिकारी/कर्मचारी द्वारा प्रकरण में गंभीर लापरवाही पाये जाने पर ,अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए निलंबन की कार्यवाही की गई , उप निरीक्षक रमेश चंद्र राय वर्तमान तैनाती जिला कोरिया कों तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केंद्र जिला कोरिया एवं आरक्षक क्रमांक 575 रुपेश महंत थाना सीतापुर जिला सरगुजा कों तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केंद्र अम्बिकापुर सम्बद्ध किया गया है,