Logo
Breaking News Exclusive
जिला स्तरीय गौ विज्ञान परीक्षा पत्थलगांव में भी संपन्न हुआ लिटिल रोज इंग्लिश मीडियम स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मनाया गया राष्ट्रीय पर्व मयंक रोहिला महा धान घोटाला, साढ़े 6 करोड़ से अधिक के गबन का मामला,अधिकारी,प्रबंधक समेत आधा दर्जन पर एफआईआर दर्ज। गोयल किंडरगार्डन स्कूल में 5वाँ वार्षिक उत्सव कार्यक्रम...सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो के मुख्य अतिथि में हुवा सम्पन्न हिदमा के मारे जाने के बाद 82 लाख के इनामी 28 नक्सली किये आत्मसमर्परण छठ पूजा पर प्रदेश कांग्रेस सचिव रत्ना पैंकरा ने लिया आशीर्वाद Chhath Puja 2025: क्यों किया जाता है छठ व्रत? क्या है इतिहास? जानें सबकुछ* पत्थलगांव में विधायक गोमती साय ने किया छठ घाट का निरीक्षण, 28 अक्टूबर को करेंगी 40 लाख की पचरी निर्माण का भूमिपूजन चोरी की बुलेट मोटर सायकल के साथ पकड़ा गया चोर भुवन सिंह, भेजा गया जेल, मामला थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत...पढिये पूरी खबर

: सीतापुर पुलिस ने राशन चोर को किया गिरफ़्तार - राशन चोरी के मामले में सोनतराई निवासी ललन यादव को सीतापुर पुलिस ने गिरफ्तार किया।

Lohit Mandal / Sun, Jul 28, 2024 / Post views : 1169

Share:
सरगुजा - ग्राम पंचायत कोट के सरकारी राशन दुकान में चावल की हुई चोरी, मंगलवार रात की है घटना, राशन दुकान से 40-70 के लगभग में चावल की बोरी हुई चोरी , ग्राम पंचायत कोट विकास खण्ड मैंनपाट के सरकारी राशन दुकान से मंगलवार की रात अज्ञात चोरों के द्वारा कई बोरी चावल चोरी कर ले गए, इस संबंध में सीतापुर थाने में मामला दर्ज की गई, आवेदक एवं ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार आवेदक दिनेश कुमार पोर्ते पिता स्व. श्री खिरू राम जाति गोंड, थाना में आ कर एक लिखित आवेदन पेश किया कि, ग्राम कोट राशन दुकान का ताला तोड़कर दुकान अंदर घुसकर अज्ञात चोर के द्वारा40-70 बोरा चावल चोरी कर ले गए हैं।  आवेदन के अवलोकन पर सीतापुर पुलिस ने प्रथम दृष्टया अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 331(4), 305(E) BNS का अपराध घटीत करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया था, जिससे सीतापुर पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदेही घटना पर प्रयुक्त वाहनों की पहचान की और तलाशी शुरू कर दी गई, पुलिस टीम की प्रयासों पर संदेही को पकड़ा गया, और पुछताछ करने पर अपना नाम ललन यादव उम्र 36 वर्ष निवासी सोनतराई थाना सीतापुर कबुल किया, और अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी करने की बात स्वीकार किया, आरोपी ललन यादव की घटना मौजूद छोटा हाथी वाहन सीजी क्रमांक 30 डी 9048 और 29 बोरा चावल बरामद किया गया है, बाकी बोरा चावल की खोजबीन की जा रही है, आरोपी के विरुद्ध सबुत पाये जाने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें