सरगुजा - ग्राम पंचायत कोट के सरकारी राशन दुकान में चावल की हुई चोरी,
मंगलवार रात की है घटना, राशन दुकान से 40-70 के लगभग में चावल की बोरी हुई चोरी ,
ग्राम पंचायत कोट विकास खण्ड मैंनपाट के सरकारी राशन दुकान से मंगलवार की रात अज्ञात चोरों के द्वारा कई बोरी चावल चोरी कर ले गए, इस संबंध में सीतापुर थाने में मामला दर्ज की गई,
आवेदक एवं ग्रामीणों से
मिली जानकारी के अनुसार आवेदक दिनेश कुमार पोर्ते पिता स्व. श्री खिरू राम जाति गोंड, थाना में आ कर एक लिखित आवेदन पेश किया कि, ग्राम कोट राशन दुकान का ताला तोड़कर दुकान अंदर घुसकर अज्ञात चोर के द्वारा40-70 बोरा चावल चोरी कर ले गए हैं। आवेदन के अवलोकन पर सीतापुर पुलिस ने प्रथम दृष्टया अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 331(4), 305(E) BNS का अपराध घटीत करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया था, जिससे सीतापुर पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदेही घटना पर प्रयुक्त वाहनों की पहचान की और तलाशी शुरू कर दी गई, पुलिस टीम की प्रयासों पर संदेही को पकड़ा गया, और पुछताछ करने पर अपना नाम ललन यादव उम्र 36 वर्ष निवासी सोनतराई थाना सीतापुर कबुल किया, और अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी करने की बात स्वीकार किया,
आरोपी ललन यादव की घटना मौजूद छोटा हाथी वाहन सीजी क्रमांक 30 डी 9048 और 29 बोरा चावल बरामद किया गया है, बाकी बोरा चावल की खोजबीन की जा रही है, आरोपी के विरुद्ध सबुत पाये जाने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।