Logo
Breaking News Exclusive
जिला स्तरीय गौ विज्ञान परीक्षा पत्थलगांव में भी संपन्न हुआ लिटिल रोज इंग्लिश मीडियम स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मनाया गया राष्ट्रीय पर्व मयंक रोहिला महा धान घोटाला, साढ़े 6 करोड़ से अधिक के गबन का मामला,अधिकारी,प्रबंधक समेत आधा दर्जन पर एफआईआर दर्ज। गोयल किंडरगार्डन स्कूल में 5वाँ वार्षिक उत्सव कार्यक्रम...सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो के मुख्य अतिथि में हुवा सम्पन्न हिदमा के मारे जाने के बाद 82 लाख के इनामी 28 नक्सली किये आत्मसमर्परण छठ पूजा पर प्रदेश कांग्रेस सचिव रत्ना पैंकरा ने लिया आशीर्वाद Chhath Puja 2025: क्यों किया जाता है छठ व्रत? क्या है इतिहास? जानें सबकुछ* पत्थलगांव में विधायक गोमती साय ने किया छठ घाट का निरीक्षण, 28 अक्टूबर को करेंगी 40 लाख की पचरी निर्माण का भूमिपूजन चोरी की बुलेट मोटर सायकल के साथ पकड़ा गया चोर भुवन सिंह, भेजा गया जेल, मामला थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत...पढिये पूरी खबर

: सीतापुर हत्या कांड। संदीप लकड़ा के अंतिम संस्कार में शामिल हुए सीतापुर विधायक और लुण्ड्रा विधायक,,

Lohit Mandal / Sun, Sep 29, 2024 / Post views : 638

Share:
सरगुजा - संदीप लकड़ा के शव को 21 दिन रखने के बाद उसके गृह ग्राम बेलजोर में अंतिम संस्कार किया गया, इस अंतिम संस्कार के क्रिया में सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो और लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज भी उपस्थित हुए,, आज से 21 दिन पूर्व संदीप लकड़ा का शव मैनपाट के निर्माणाधीन पानी टंकी के नीचे से निकाला गया था,, मृतक के परिजन और सर्व आदिवासी समाज के द्वारा शासन से आठ सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा था, कल परिवार और सर्व आदिवासी समाज के पदाधिकारियों के साथ शासन के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक हुई, और आज मृतक संदीप लकड़ा के पार्थिव शरीर का हिन्दू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार किया गया,, जिसमें सीतापुर विधायक और लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज उपास्थित हुए,, समाज के पदाधिकारियों ने हत्या के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी तक मृतक संदीप लकड़ा के परिवार के लिए सुरक्षा व्यवस्था की मांग रखी है जिस पर तत्काल सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने सहमति प्रदान करते हुए सुरक्षा व्यवस्था प्रदान करने की बात कही,, समाज के लोगों को संबोधित करते हुए सीतापुर विधायक ने कहा कि हमारे लिए काफी दुख की घड़ी है, हम सब दुखी परिवार के साथ है, हमारा पूरा प्रयास है कि आरोपी जल्दी गिरफ्तार हो,, समाज ने जिस तरह संगठित होकर दुखी परिवार का साथ दिया है, उसी तरह आगे भी हमे इनकी मदद करनी है,

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें