Logo
Breaking News Exclusive
जिला स्तरीय गौ विज्ञान परीक्षा पत्थलगांव में भी संपन्न हुआ लिटिल रोज इंग्लिश मीडियम स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मनाया गया राष्ट्रीय पर्व मयंक रोहिला महा धान घोटाला, साढ़े 6 करोड़ से अधिक के गबन का मामला,अधिकारी,प्रबंधक समेत आधा दर्जन पर एफआईआर दर्ज। गोयल किंडरगार्डन स्कूल में 5वाँ वार्षिक उत्सव कार्यक्रम...सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो के मुख्य अतिथि में हुवा सम्पन्न हिदमा के मारे जाने के बाद 82 लाख के इनामी 28 नक्सली किये आत्मसमर्परण छठ पूजा पर प्रदेश कांग्रेस सचिव रत्ना पैंकरा ने लिया आशीर्वाद Chhath Puja 2025: क्यों किया जाता है छठ व्रत? क्या है इतिहास? जानें सबकुछ* पत्थलगांव में विधायक गोमती साय ने किया छठ घाट का निरीक्षण, 28 अक्टूबर को करेंगी 40 लाख की पचरी निर्माण का भूमिपूजन चोरी की बुलेट मोटर सायकल के साथ पकड़ा गया चोर भुवन सिंह, भेजा गया जेल, मामला थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत...पढिये पूरी खबर

: आनलाइन ठगी का शिकार व्यक्ति शिवनाथपुर निवासी घनश्याम नागदेव दर दर भटक रहे हैं, नहीं हो रहा है, नजदीकी थाना से वैधानिक कार्यवाही,,,

Lohit Mandal / Fri, Aug 9, 2024 / Post views : 750

Share:
सरगुजा- भारत 2047 तक विकसित देश की पहचान के रुप में खड़ा होने के दौड़ में है वहीं आज आम जनता दिनो दिन आनलाइन ठगी का शिकार हो रहा है । मामला छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिला अंतर्गत वनांचल क्षेत्र ग्राम पंचायत शिवनाथपुर का है । जो अज्ञात व्यक्ति के झांसे में आकर कुल अठारह दिनों के भीतर ( 05 जुलाई से 22 जुलाई 2024 तक) 54,300 ( चौवन हजार तीन सौ रुपए ) घनश्याम नागदेव पिता श्री हरि प्रसाद नागदेव उम्र लगभग 42 वर्ष के बचत खाता सेन्ट्रल बैंक शाखा सीतापुर खाता संख्या 3691819985 से अज्ञात व्यक्ति के द्वारा आहरित कर लिया गया । जब अपने व्यक्तिगत खर्च के लिए 22 जुलाई 2024 को बैंक से पैसा निकालने गया तब जानकारी मिली कि उसके खाते से किसी शातिर व्यक्ति के द्वारा 54,300 रु . निकाल लिया गया है । जिसका शिकायत हेतु थाना सीतापुर में 25 जुलाई 2024 को थाना प्रभारी के नाम पर अग्रिम कार्यवाही के लिए प्राथमिकी दर्ज कराने गया तब थाना प्रभारी के द्वारा केवल पोर्टल एक्नालेजमेंट के नाम से घटना की जानकारी दर्ज कर दी गई । जिसके बाद साइबर सेल विभाग अम्बिकापुर के द्वारा जानकारी दिया गया कि जब तक आरोपी के नाम पर थाना से प्राथमिकी दर्ज का कागज नहीं मिल जाता है तब तक अग्रिम कार्यवाही नहीं किया जा सकता है । इसके बाद पुनः दिनांक 06 अगस्त 2024 को सीतापुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए गया तब थाना प्रभारी के द्वारा यह कहकर आवेदन नहीं लिखा गया कि अपराधी तक पहुंचने में काफी लंबा जांच पड़ताल करना पड़ता है एवं अपराध कर्ता को पकड़ने के लिए उसका निवास स्थान जहां भी हो पुलिस को जाना पड़ेगा ऐसा कहकर सीतापुर पुलिस किसी भी प्रकार का वैधानिक कार्यवाही करने से टाल-मटोल कर रही है । यदि इसी प्रकार का रवैया रहेगा तो पुलिस की नाकामी को देखते हुए अपराधियों का हौसला बुलंद होगा। पुलिस थाना सीतापुर के द्वारा आवेदन के समर्थन में लिखित सूचना और सेन्ट्रल बैंक के जानकारी की छायाप्रति संलग्न कर पुलिस अधीक्षक सरगुजा के समक्ष प्रस्तुत किया गया एवं समुचित कार्यवाही करने हेतु पुलिस थाना सीतापुर को आदेशित करने की बात कही गई ताकि ठगी के शिकार व्यक्ति का पैसा वापस मिल सके।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें