Lohit Mandal / Fri, Aug 9, 2024 / Post views : 740
जिसका शिकायत हेतु थाना सीतापुर में 25 जुलाई 2024 को थाना प्रभारी के नाम पर अग्रिम कार्यवाही के लिए प्राथमिकी दर्ज कराने गया तब थाना प्रभारी के द्वारा केवल पोर्टल एक्नालेजमेंट के नाम से घटना की जानकारी दर्ज कर दी गई । जिसके बाद साइबर सेल विभाग अम्बिकापुर के द्वारा जानकारी दिया गया कि जब तक आरोपी के नाम पर थाना से प्राथमिकी दर्ज का कागज नहीं मिल जाता है तब तक अग्रिम कार्यवाही नहीं किया जा सकता है ।
इसके बाद पुनः दिनांक 06 अगस्त 2024 को सीतापुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए गया तब थाना प्रभारी के द्वारा यह कहकर आवेदन नहीं लिखा गया कि अपराधी तक पहुंचने में काफी लंबा जांच पड़ताल करना पड़ता है एवं अपराध कर्ता को पकड़ने के लिए उसका निवास स्थान जहां भी हो पुलिस को जाना पड़ेगा ऐसा कहकर सीतापुर पुलिस किसी भी प्रकार का वैधानिक कार्यवाही करने से टाल-मटोल कर रही है । यदि इसी प्रकार का रवैया रहेगा तो पुलिस की नाकामी को देखते हुए अपराधियों का हौसला बुलंद होगा।
पुलिस थाना सीतापुर के द्वारा आवेदन के समर्थन में लिखित सूचना और सेन्ट्रल बैंक के जानकारी की छायाप्रति संलग्न कर पुलिस अधीक्षक सरगुजा के समक्ष प्रस्तुत किया गया एवं समुचित कार्यवाही करने हेतु पुलिस थाना सीतापुर को आदेशित करने की बात कही गई ताकि ठगी के शिकार व्यक्ति का पैसा वापस मिल सके।विज्ञापन
विज्ञापन