Logo
Breaking News Exclusive
जिला स्तरीय गौ विज्ञान परीक्षा पत्थलगांव में भी संपन्न हुआ लिटिल रोज इंग्लिश मीडियम स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मनाया गया राष्ट्रीय पर्व मयंक रोहिला महा धान घोटाला, साढ़े 6 करोड़ से अधिक के गबन का मामला,अधिकारी,प्रबंधक समेत आधा दर्जन पर एफआईआर दर्ज। गोयल किंडरगार्डन स्कूल में 5वाँ वार्षिक उत्सव कार्यक्रम...सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो के मुख्य अतिथि में हुवा सम्पन्न हिदमा के मारे जाने के बाद 82 लाख के इनामी 28 नक्सली किये आत्मसमर्परण छठ पूजा पर प्रदेश कांग्रेस सचिव रत्ना पैंकरा ने लिया आशीर्वाद Chhath Puja 2025: क्यों किया जाता है छठ व्रत? क्या है इतिहास? जानें सबकुछ* पत्थलगांव में विधायक गोमती साय ने किया छठ घाट का निरीक्षण, 28 अक्टूबर को करेंगी 40 लाख की पचरी निर्माण का भूमिपूजन चोरी की बुलेट मोटर सायकल के साथ पकड़ा गया चोर भुवन सिंह, भेजा गया जेल, मामला थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत...पढिये पूरी खबर

: थाना बागबहार पुलिस ने 24 घंटों में सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी,

Lohit Mandal / Thu, Apr 24, 2025 / Post views : 438

Share:
मयंक रोहिला/जशपुर:-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 22.04.2025 को थाना बागबहार में सूचना मिला कि पास के एक ग्राम का निवासी उम्र 50 साल का शव उसके खाट में पड़ा हुआ है, अज्ञात व्यक्ति के द्वारा टांगी से सिर में वारकर हत्या कर दिया गया है। थाना बागबहार द्वारा तत्काल मौके पर जाकर शव पंचनामा कार्यवाही कर पी.एम. कराया गया। मामले में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध बी.एन.एस. की धारा 103(1) का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की जाॅंच एफएसएल अधिकारी की उपस्थिति में किया गया। विवेचना के दौरान पाया गया कि दिनांक 21.04.2025 की रात्रि लगभग 09ः30 बजे उक्त बालिका अपने घर से निकलकर पड़ोस के घर के एक परिवार के यहां जाकर रोने लगी, परिवार के सदस्यों द्वारा उससे पूछा गया किः- क्यों रो रही हो ? तब वह बालिका बोली कि उसके पिताजी उम्र 50 साल को कोई अज्ञात व्यक्ति ने टांगी से मार दिया है, खून निकल रहा है। गवाहों द्वारा अपने कथन में मृतक की नाबालिग बालिका के उपर हत्या का संदेह करना बताने पर उसकी माॅं के समक्ष पूछताछ कर उसका मेमोरंडम कथन लिया गया, मेमोरंडम कथन में उक्त बालिका ने घटना को घटित करना स्वीकार करते हुये बताया कि इसके पिता मृतक आये दिन शराब के नशे में इसे व इसकी माॅं को गाली-गुफ्तार कर लड़ाई-झगड़ा करते रहते थे, इससे परेशान होकर मृतक की पत्नी दिनांक 21.04.2025 के शाम 05 बजे अपने मायके चली गई। इसके बाद बालिका का पिता बस्ती तरफ जाकर शराब पीया और रात्रि लगभग 09 बजे वापस अपने घर में आया। घर में आते ही पुनः शराब के नशे में अपनी पुत्री से लड़ाई-झगड़ा कर मारपीट करने पर उतारू हो गया, इस पर अचानक आवेश में आकर उक्त नाबालिग बालिका ने घर में रखे टांगी पासा से अपने पिता के सिर में वार कर हत्या कर देना बताई। विधि से संघर्षरत बालिका उम्र 15 साल के विरूद्ध परिस्थितिजन्य साक्ष्य एवं अपराध स्वीकार करना पाये जाने पर उसे दिनांक 23.04.2025 को संरक्षण में लेकर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक आशोक शर्मा, स.उ.नि. एन.पी. साहू, आर. 568 राजेन्द्र रात्रे, म.आर. 700 पूनामनी बाई इत्यादि का योगदान रहा है। ----00----

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें