Logo
Breaking News Exclusive
जिला स्तरीय गौ विज्ञान परीक्षा पत्थलगांव में भी संपन्न हुआ लिटिल रोज इंग्लिश मीडियम स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मनाया गया राष्ट्रीय पर्व मयंक रोहिला महा धान घोटाला, साढ़े 6 करोड़ से अधिक के गबन का मामला,अधिकारी,प्रबंधक समेत आधा दर्जन पर एफआईआर दर्ज। गोयल किंडरगार्डन स्कूल में 5वाँ वार्षिक उत्सव कार्यक्रम...सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो के मुख्य अतिथि में हुवा सम्पन्न हिदमा के मारे जाने के बाद 82 लाख के इनामी 28 नक्सली किये आत्मसमर्परण छठ पूजा पर प्रदेश कांग्रेस सचिव रत्ना पैंकरा ने लिया आशीर्वाद Chhath Puja 2025: क्यों किया जाता है छठ व्रत? क्या है इतिहास? जानें सबकुछ* पत्थलगांव में विधायक गोमती साय ने किया छठ घाट का निरीक्षण, 28 अक्टूबर को करेंगी 40 लाख की पचरी निर्माण का भूमिपूजन चोरी की बुलेट मोटर सायकल के साथ पकड़ा गया चोर भुवन सिंह, भेजा गया जेल, मामला थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत...पढिये पूरी खबर

: जबरन दुष्कर्म कर वीडियो किया वायरल सूचना के 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार

Lohit Mandal / Tue, Jan 7, 2025 / Post views : 1620

Share:
मयंक रोहिला/जशपुर:-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 05.01.25 को थाना तपकरा में पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह दिनांक 24.12.2024 को क्रिसमस मनाने अपने घर आई थी। इसी दौरान दिनांक 25.12.24 की प्रातः वह अपने घर के गेट से बाहर खड़ी थी तभी आरोपी रक्षित खाखा जो की पीड़िता का पुराना परिचित है, आया व पीड़िता को जबरन अपनी स्कूटी में बैठाकर अपने घर ले जा कर अपने घर की छत वाले कमरे में ले जा कर पीड़िता के हाथ पैर बांध पीड़िता के मना करने के बावजूद जबरन दुष्कर्म किया तथा उसका अश्लील वीडियो बना लिया। आरोपी द्वारा पीड़िता को दिनांक 25.12.2024 से 30.12.2024 तक अपने घर में रखा फिर दिनांक 31.12.2024 को पीड़िता को लावाकेरा खारीबहार के रास्ते में ले जाकर छोड़ दिया और पीड़िता को धमकाया कि अगर उसने घटना के संबंध में किसी को भी बताया तो उसका अश्लील वीडियो वायरल कर देगा। इसी क्रम में दिनांक 5.01.25 को पीड़िता की एक सहेली ने फोन पर बताया कि किसी रक्षित खाखा नाम के आई डी से तुम्हारा वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया गया है। रिपोर्ट पर थाना तपकरा में आरोपी रक्षित खाखा के विरुद्ध बी एन एस की धारा 64(1),142 व आई टी एक्ट की धारा 67 तहत् अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया गया। आरोपी द्वारा पूछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार करने से व अपराध सबूत पाए जाने पर आरोपी रक्षित खाखा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। सम्पूर्ण विवेचना एवम आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी तपकरा उप निरीक्षक खोमराज ठाकुर, सहायक उप निरीक्षक अनिल कुमार कामरे, महिला प्रधान आरक्षक सुशीला सिंह, महिला आरक्षक मंजू यादव, आरक्षक धीरेंद्र मधुकर, अविनाश लकड़ा की सराहनीय भूमिका रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें