Lohit Mandal / Wed, Jan 8, 2025 / Post views : 1156
आरोपियों द्वारा ग्राम काटा सारू के पास जो कि झारखंड की सीमा से लगा हुआ है, वहां अपने वाहन का नियंत्रण खो दिया और गाड़ी का एक्सीडेंट कर जंगल की ओर भाग गए थे, पुलिस द्वारा वाहन सहित 12 नग गौ वंशों को सकुशल बरामद कर लिया गया था। पुलिस द्वारा आरोपी को चिन्हांकित किया जा चुका था। जिसकी तलाश पुलिस लगातर कर रही थी। इसी तारतम्य में थाना दुलदुला पुलिस द्वारा उक्त घटना के आरोपी मो0 इमरान खान पिता मुस्तकीम खान, उम्र। 23 वर्ष, निवासी ग्राम केराडीह बरटोली थाना नारायणपुर जिला जशपुर (छ. ग)। को गिरफ्तार कर लिया गया है। व आरोपी के विरूद्ध अपराध सबूत पाए जाने पर छ. ग. कृषक पशु परि. अधि.4,6,10, के तहत् मामला पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
यहां यह बताना आवश्यक है की उक्त आरोपी ईमरान खान पशु तस्करी का आदतन अपराधी है, इसके विरूद्ध थाना लोदाम में पशु तश्करी के दो मामले पंजीबद्ध है व थाना नारायणपुर में चोरी का एक तथा पशु तस्करी का एक मामला पंजीबद्ध है, उक्त सभी मामलों में पूर्व में आरोपी ईमरान खान को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
वहीं दूसरे आरोपी विजय भगत पिता स्व. नानहु राम, उम्र 44 वर्ष निवासी डड़गांव चौकी मनोरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जो की 15.12.24 को अपने दो तीन साथियों के साथ 10 नग गौ वंश को क्रूरता पूर्वक मारते पीटते गोविंदपुर झारखंड की ओर ले जा रहा था, मनौरा चौकी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलने पर तत्काल घटना की तस्दीक हेतु मुखबीर के बताए स्थान केसरा प्राथमिक शाला के पास रेड कार्यवाही किया गया था, जिसमें फिरदियूस तिर्की नाम के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया था, शेष दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर भाग गए थे। जिसकी पुलिस लागातार तलाश कर रही थी। इसीक्रम में दिनांक 7.01.25 को उक्त प्रकरण के एक और आरोपी विजय भगत पिता स्व. नानहु राम, उम्र 44 वर्ष निवासी डड़गांव को चौकी मनोरा पुलिस द्वारा गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।
पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह ( भा. पु. से.) ने बताया कि ऑपरेशन शंखनाद के तहत् दो कुख्यात आरोपियों को पकड़ा गया है। पशु तस्करी में संलिप्त किसी को बख्शा नहीं जावेगा, ऑपरेशन शंखनाद जारी रहेगा।विज्ञापन
विज्ञापन