Logo
Breaking News Exclusive
जिला स्तरीय गौ विज्ञान परीक्षा पत्थलगांव में भी संपन्न हुआ लिटिल रोज इंग्लिश मीडियम स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मनाया गया राष्ट्रीय पर्व मयंक रोहिला महा धान घोटाला, साढ़े 6 करोड़ से अधिक के गबन का मामला,अधिकारी,प्रबंधक समेत आधा दर्जन पर एफआईआर दर्ज। गोयल किंडरगार्डन स्कूल में 5वाँ वार्षिक उत्सव कार्यक्रम...सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो के मुख्य अतिथि में हुवा सम्पन्न हिदमा के मारे जाने के बाद 82 लाख के इनामी 28 नक्सली किये आत्मसमर्परण छठ पूजा पर प्रदेश कांग्रेस सचिव रत्ना पैंकरा ने लिया आशीर्वाद Chhath Puja 2025: क्यों किया जाता है छठ व्रत? क्या है इतिहास? जानें सबकुछ* पत्थलगांव में विधायक गोमती साय ने किया छठ घाट का निरीक्षण, 28 अक्टूबर को करेंगी 40 लाख की पचरी निर्माण का भूमिपूजन चोरी की बुलेट मोटर सायकल के साथ पकड़ा गया चोर भुवन सिंह, भेजा गया जेल, मामला थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत...पढिये पूरी खबर

: गौ तस्करी का कुख्यात आरोपी इमरान चढ़ा पुलिस के हत्थे, एक अन्य आरोपी प्रदीप भगत की भी की गई है गिरफ्तारी

Lohit Mandal / Wed, Jan 8, 2025 / Post views : 1152

Share:
मयंक रोहिला/जशपुर:-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि विगत दिनांक 06.01.25 को थाना दुलदुला क्षेत्रांतर्गत पशु तश्करी की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह (भा. पु. से) के दिशा निर्देश में पुलिस टीम द्वारा पशु तस्करी में शामिल वाहन की धर पकड़ हेतु लोरो घाट में नाका बंदी की गई थी, बैरेकेटिंग को देखकर पशु तस्कर अपने पिक अप वाहन जिसमें की 12 नग गौ वंश भरे हुए थे को उल्टी दिशा में घुमाकर ग्राम काटासारु की ओर भगाने लगे, जिसका फिल्मी अंदाज में पुलिस द्वारा पीछा कर आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा था। पुलिस को पीछा करते देख आरोपियों द्वारा ग्राम काटा सारू के पास जो कि झारखंड की सीमा से लगा हुआ है, वहां अपने वाहन का नियंत्रण खो दिया और गाड़ी का एक्सीडेंट कर जंगल की ओर भाग गए थे, पुलिस द्वारा वाहन सहित 12 नग गौ वंशों को सकुशल बरामद कर लिया गया था। पुलिस द्वारा आरोपी को चिन्हांकित किया जा चुका था। जिसकी तलाश पुलिस लगातर कर रही थी। इसी तारतम्य में थाना दुलदुला पुलिस द्वारा उक्त घटना के आरोपी मो0 इमरान खान पिता मुस्तकीम खान, उम्र। 23 वर्ष, निवासी ग्राम केराडीह बरटोली थाना नारायणपुर जिला जशपुर (छ. ग)। को गिरफ्तार कर लिया गया है। व आरोपी के विरूद्ध अपराध सबूत पाए जाने पर छ. ग. कृषक पशु परि. अधि.4,6,10, के तहत् मामला पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। यहां यह बताना आवश्यक है की उक्त आरोपी ईमरान खान पशु तस्करी का आदतन अपराधी है, इसके विरूद्ध थाना लोदाम में पशु तश्करी के दो मामले पंजीबद्ध है व थाना नारायणपुर में चोरी का एक तथा पशु तस्करी का एक मामला पंजीबद्ध है, उक्त सभी मामलों में पूर्व में आरोपी ईमरान खान को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं दूसरे आरोपी विजय भगत पिता स्व. नानहु राम, उम्र 44 वर्ष निवासी डड़गांव चौकी मनोरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जो की 15.12.24 को अपने दो तीन साथियों के साथ 10 नग गौ वंश को क्रूरता पूर्वक मारते पीटते गोविंदपुर झारखंड की ओर ले जा रहा था, मनौरा चौकी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलने पर तत्काल घटना की तस्दीक हेतु मुखबीर के बताए स्थान केसरा प्राथमिक शाला के पास रेड कार्यवाही किया गया था, जिसमें फिरदियूस तिर्की नाम के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया था, शेष दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर भाग गए थे। जिसकी पुलिस लागातार तलाश कर रही थी। इसीक्रम में दिनांक 7.01.25 को उक्त प्रकरण के एक और आरोपी विजय भगत पिता स्व. नानहु राम, उम्र 44 वर्ष निवासी डड़गांव को चौकी मनोरा पुलिस द्वारा गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह ( भा. पु. से.) ने बताया कि ऑपरेशन शंखनाद के तहत् दो कुख्यात आरोपियों को पकड़ा गया है। पशु तस्करी में संलिप्त किसी को बख्शा नहीं जावेगा, ऑपरेशन शंखनाद जारी रहेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें