Logo
Breaking News Exclusive
जिला स्तरीय गौ विज्ञान परीक्षा पत्थलगांव में भी संपन्न हुआ लिटिल रोज इंग्लिश मीडियम स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मनाया गया राष्ट्रीय पर्व मयंक रोहिला महा धान घोटाला, साढ़े 6 करोड़ से अधिक के गबन का मामला,अधिकारी,प्रबंधक समेत आधा दर्जन पर एफआईआर दर्ज। गोयल किंडरगार्डन स्कूल में 5वाँ वार्षिक उत्सव कार्यक्रम...सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो के मुख्य अतिथि में हुवा सम्पन्न हिदमा के मारे जाने के बाद 82 लाख के इनामी 28 नक्सली किये आत्मसमर्परण छठ पूजा पर प्रदेश कांग्रेस सचिव रत्ना पैंकरा ने लिया आशीर्वाद Chhath Puja 2025: क्यों किया जाता है छठ व्रत? क्या है इतिहास? जानें सबकुछ* पत्थलगांव में विधायक गोमती साय ने किया छठ घाट का निरीक्षण, 28 अक्टूबर को करेंगी 40 लाख की पचरी निर्माण का भूमिपूजन चोरी की बुलेट मोटर सायकल के साथ पकड़ा गया चोर भुवन सिंह, भेजा गया जेल, मामला थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत...पढिये पूरी खबर

: चोरी छिपे एक घर में गौवंश का वध कर उसका मांस बनाकर खाने वाले कुल 14 आरोपियों को नारायणपुर पुलिस ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार, सभी आरोपियों को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल...

Lohit Mandal / Mon, Nov 25, 2024 / Post views : 993

Share:
/जशपुर:-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 24.11.2024 को थाना नारायणपुर को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम बेहराखार में आरोपी अशविन कुजूर के घर में गौ-वंश को क्रूरतापूर्वक काटकर खाने के लिये मांस बना रहे हैं, इस सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी नारायणपुर उप निरीक्षक सतीश सोनवानी तत्काल हमराह स्टाॅफ प्र.आर. 444 अजय कुजूर, आर. 102 जीवन मसीह, सै. 359 ओमप्रकाश यादव के साथ आगामी कार्यवाही हेतु रवाना हुये। टीम द्वारा मुखबीर सूचना पर बताये हुये आरोपी अशविन कुजूर के घर पहुंचकर देखे जहाॅं पर रोहित कुजूर, संजय कुजूर, अशविन कुजूर, अनुरंजन कुजूर, दीप कुमार तिर्की, बरथोलुयिस लकड़ा, प्रकाश तिर्की, पोलडेक लकड़ा, रानू कूजूर, अजमेस लकड़ा, संदीप कुजूर, तेलेस्फोर कुजूर, नवीन मिंज, आषीष टोप्पो सभी मौके पर मिले जो गौवंश को धारदार हथियार से क्रूरतापूर्वक काटकर उसके अवशेष को एक बोरे में रखे थे एवं 05-05 किलो का मांस दो अलग-अलग कड़ाही में तैयार कर रखे हुये थे, तथा कुछ लोग खा रहे थे। उनके बगल में एक नग टांगी, 02 नग बैठी मिला जिसे पुलिस द्वारा जप्त किया गया। उपरोक्त आरोपियों के संयुक्त कब्जे से (1) 02 ढंका 10 किलो गौ-मांस, (2) 01 टांगी, (3) 02 नग बैठी, (4) सफेद प्लास्टिक बोरा में गौ-वंश का अवशेष को जप्त किया गया है। उपरोक्त सभी आरोपियों के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर उन्हें दिनांक 24.11.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। विवेचना कार्यवाही एवं आरोपियों की गिरफ्तारी में उप निरीक्षक सतीश सोनवानी, उप निरीक्षक शिव कुमार यादव, स.उ.नि. भिनसेंट टोप्पो, प्र.आर. 444 अजय कुजूर, प्र.आर. 174 रंजीत खलखो, प्र.आर. 498 पूरन चंद पटेल, आर. 466 बल्थाजर तिग्गा, आर. 602 प्रदीप भगत, आर. 102 जीवन मसीह, न.सै. विरेन्द्र भगत, ओमप्रकाश, अमित तिर्की का विशेष योगदान रहा है। ---00---

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें