Logo
Breaking News Exclusive
जिला स्तरीय गौ विज्ञान परीक्षा पत्थलगांव में भी संपन्न हुआ लिटिल रोज इंग्लिश मीडियम स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मनाया गया राष्ट्रीय पर्व मयंक रोहिला महा धान घोटाला, साढ़े 6 करोड़ से अधिक के गबन का मामला,अधिकारी,प्रबंधक समेत आधा दर्जन पर एफआईआर दर्ज। गोयल किंडरगार्डन स्कूल में 5वाँ वार्षिक उत्सव कार्यक्रम...सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो के मुख्य अतिथि में हुवा सम्पन्न हिदमा के मारे जाने के बाद 82 लाख के इनामी 28 नक्सली किये आत्मसमर्परण छठ पूजा पर प्रदेश कांग्रेस सचिव रत्ना पैंकरा ने लिया आशीर्वाद Chhath Puja 2025: क्यों किया जाता है छठ व्रत? क्या है इतिहास? जानें सबकुछ* पत्थलगांव में विधायक गोमती साय ने किया छठ घाट का निरीक्षण, 28 अक्टूबर को करेंगी 40 लाख की पचरी निर्माण का भूमिपूजन चोरी की बुलेट मोटर सायकल के साथ पकड़ा गया चोर भुवन सिंह, भेजा गया जेल, मामला थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत...पढिये पूरी खबर

: हत्या। शराब के नशे में विवाद बढ़ने पर पिता ने पुत्र को टांगी से वारकर उतारा मौत के घाट, आरोपी पिता रोन्हा राम हुआ गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Lohit Mandal / Tue, Jan 7, 2025 / Post views : 792

Share:
मयंक रोहिला/जशपुर:-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आज दिनांक 05.01.2025 को प्रार्थिया सुमित्रा बाई उम्र 45 साल ने थाना जशपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसके पति अनिल राम उम्र 48 साल शराब पीने के आदि थे, शराब के नषे में पारिवारिक बातों को लेकर हमेषा घर में झगड़ा-विवाद करते थे। दिनांक 04.01.2025 को इनके गांव के एक घर में मेहमान आये थे, वहां इसके पति अनिल राम भी गये हुये थे, रात्रि लगभग 12ः30 बजे शराब के नशे में चूर होकर अनिल राम अपने घर में आया और अपने पिता रोन्हा राम के कमरे में जाकर उनसे घरेलू बातों को लेकर लड़ाई-झगड़ा करने लगे, उसी समय आवेश में आकर रोन्हा राम ने घर में रखे टांगी को उठाकर अनिल राम के सिर में 03-04 बार वार कर दिया जिससे वे जमीन में गिर गये और कुछ देर बाद उसकी मृत्यू हो गई। प्रार्थिया की उक्त रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली जशपुर में धारा 103(1) बी.एन.एस. का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की विवेचना दौरान दबिश देकर प्रकरण के आरोपी रोन्हा राम को अभिरक्षा में लेकर थाना लाया गया, पूछताछ में आरोपी ने उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया है एवं उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त टांगी को जप्त किया गया है। आरोपी रोन्हा राम उम्र 60 साल निवासी बरपानी सिटोंगा थाना सिटी कोतवाली जशपुर के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर उसे दिनांक 05.01.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी को पकड़ने में थाना प्रभारी निरीक्षक रविषंकर तिवारी, सहायक उप निरीक्षक मनोज सिंह, स.उ.नि. विपिन किशोर केरकेट्टा, आर. 350 हेमंत कुजूर, आर. शोभनाथ, आर. रवि राम का महत्वपूर्ण योगदान है। ---00---

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें