Logo
Breaking News Exclusive
जिला स्तरीय गौ विज्ञान परीक्षा पत्थलगांव में भी संपन्न हुआ लिटिल रोज इंग्लिश मीडियम स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मनाया गया राष्ट्रीय पर्व मयंक रोहिला महा धान घोटाला, साढ़े 6 करोड़ से अधिक के गबन का मामला,अधिकारी,प्रबंधक समेत आधा दर्जन पर एफआईआर दर्ज। गोयल किंडरगार्डन स्कूल में 5वाँ वार्षिक उत्सव कार्यक्रम...सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो के मुख्य अतिथि में हुवा सम्पन्न हिदमा के मारे जाने के बाद 82 लाख के इनामी 28 नक्सली किये आत्मसमर्परण छठ पूजा पर प्रदेश कांग्रेस सचिव रत्ना पैंकरा ने लिया आशीर्वाद Chhath Puja 2025: क्यों किया जाता है छठ व्रत? क्या है इतिहास? जानें सबकुछ* पत्थलगांव में विधायक गोमती साय ने किया छठ घाट का निरीक्षण, 28 अक्टूबर को करेंगी 40 लाख की पचरी निर्माण का भूमिपूजन चोरी की बुलेट मोटर सायकल के साथ पकड़ा गया चोर भुवन सिंह, भेजा गया जेल, मामला थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत...पढिये पूरी खबर

: ग्राम पंचायत रायकेरा टोकोपारा निवासी मुमताज खान को ठोकर मार तेज रफ्तार बाइक बैल से टकराई,चालक समेत बैल की मौत,

Lohit Mandal / Wed, Feb 7, 2024 / Post views : 1161

Share:
  सीतापुर:-नेशनल हाईवे पर देर शाम हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक समेत बैल की मौत हो गई।वही इस हादसे में बैल का मालिक गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख चिकित्सक ने रेफर कर दिया है।बताया जा रहा है कि घायल युवक की हालत काफी नाजुक बनी हुई है। इस घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम टोकोपारा निवासी 35 वर्षीय मुमताज खान आ लियाकत खान रायगढ़ जिले के चरखापारा मवेशी बाजार से दो नग बैल लेकर पैदल घर जा रहा था।सोमवार की रात पौने नौ बजे जब वो गुतुरमा पहुँचा तभी नेशनल हाईवे क्र-43 में एक तेज रफ्तार बाइक उसे ठोकर मारते हुए बैल से जा टकराया।इस टक्कर से बैल की मौके पर ही मौत हो गई।जबकि बैल मालिक समेत बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।दोनों घायलों को 112 वाहन के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।जहाँ गंभीर रूप से घायल बाइक सवार 19 वर्षीय आहवान किंडो आ संतलाल किंडो निवासी गाडाबहरी उलकिया की मौत हो गई।जबकि गंभीर रूप से घायल बैल मालिक को प्राथमिक चिकित्सा के बाद रेफर कर दिया गया।परिजनों के अनुसार गंभीर रूप से घायल मुमताज की हालत नाजुक बनी हुई है।जो निजी अस्पताल में उपचार के दौरान जीवन और मौत से संघर्ष कर रहा है।इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए मृतक का पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।इस हादसे के बाद मृत युवक के घर मे मातम छा गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें