Logo
Breaking News Exclusive
जिला स्तरीय गौ विज्ञान परीक्षा पत्थलगांव में भी संपन्न हुआ लिटिल रोज इंग्लिश मीडियम स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मनाया गया राष्ट्रीय पर्व मयंक रोहिला महा धान घोटाला, साढ़े 6 करोड़ से अधिक के गबन का मामला,अधिकारी,प्रबंधक समेत आधा दर्जन पर एफआईआर दर्ज। गोयल किंडरगार्डन स्कूल में 5वाँ वार्षिक उत्सव कार्यक्रम...सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो के मुख्य अतिथि में हुवा सम्पन्न हिदमा के मारे जाने के बाद 82 लाख के इनामी 28 नक्सली किये आत्मसमर्परण छठ पूजा पर प्रदेश कांग्रेस सचिव रत्ना पैंकरा ने लिया आशीर्वाद Chhath Puja 2025: क्यों किया जाता है छठ व्रत? क्या है इतिहास? जानें सबकुछ* पत्थलगांव में विधायक गोमती साय ने किया छठ घाट का निरीक्षण, 28 अक्टूबर को करेंगी 40 लाख की पचरी निर्माण का भूमिपूजन चोरी की बुलेट मोटर सायकल के साथ पकड़ा गया चोर भुवन सिंह, भेजा गया जेल, मामला थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत...पढिये पूरी खबर

: रात्रि तेज आवाज में डीजे बजाने पर जूटमिल पुलिस ने किया डीजे जब्त, युवक पर कोलाहल अधिनियम की कार्रवाई

Lohit Mandal / Thu, Apr 3, 2025 / Post views : 549

Share:
3 अप्रैल, रायगढ़ - छत्तीसगढ़ । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के निर्देशन पर जूटमिल थाना प्रभारी प्रशांत राव ने पदभार संभालते ही सख्त एक्शन लेते हुए रात्रि गश्त के दौरान सार्वजनिक स्थलों पर अनावश्यक भीड़ और शोरगुल पर नकेल कस दी। इसी क्रम में तेज आवाज में डीजे बजाने की शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए डीजे जब्त कर आरोपी पर कानूनी शिकंजा कसा गया। कल बुधवार (2 अप्रैल 2025) की रात थाना प्रभारी प्रशांत राव के नेतृत्व में पुलिस टीम मार्केट एरिया और मुख्य मार्गों पर पैदल गश्त कर रही थी। सार्वजनिक स्थानों पर बेवजह भीड़ लगाए बैठे युवकों को कड़ी हिदायत दी गई और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए। इसी दौरान पुराना सारंगढ़ बस स्टैंड के पास तेज आवाज में डीजे बजने की शिकायत पुलिस को मिली। थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और डीजे ऑपरेटर को तलब किया। जांच में गण साहू (19 वर्ष), निवासी हीरानगर दुर्गा चौक, थाना जूटमिल के पास डीजे बजाने की कोई अनुमति नहीं पाई गई। परिक्षाओं के मद्देनजर ध्वनि प्रदूषण पर कड़ा रुख अपनाते हुए थाना प्रभारी ने मौके पर ही डीजे जब्त कर लिया और आरोपी पर कोलाहल अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में निरीक्षक प्रशांत राव, सहायक उप निरीक्षक शशिदेव भोई और उनकी टीम शामिल रही। नवपदस्थ थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के खिलाफ अब कोई रियायत नहीं दी जाएगी और कानून का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें