Logo
Breaking News Exclusive
जिला स्तरीय गौ विज्ञान परीक्षा पत्थलगांव में भी संपन्न हुआ लिटिल रोज इंग्लिश मीडियम स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मनाया गया राष्ट्रीय पर्व मयंक रोहिला महा धान घोटाला, साढ़े 6 करोड़ से अधिक के गबन का मामला,अधिकारी,प्रबंधक समेत आधा दर्जन पर एफआईआर दर्ज। गोयल किंडरगार्डन स्कूल में 5वाँ वार्षिक उत्सव कार्यक्रम...सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो के मुख्य अतिथि में हुवा सम्पन्न हिदमा के मारे जाने के बाद 82 लाख के इनामी 28 नक्सली किये आत्मसमर्परण छठ पूजा पर प्रदेश कांग्रेस सचिव रत्ना पैंकरा ने लिया आशीर्वाद Chhath Puja 2025: क्यों किया जाता है छठ व्रत? क्या है इतिहास? जानें सबकुछ* पत्थलगांव में विधायक गोमती साय ने किया छठ घाट का निरीक्षण, 28 अक्टूबर को करेंगी 40 लाख की पचरी निर्माण का भूमिपूजन चोरी की बुलेट मोटर सायकल के साथ पकड़ा गया चोर भुवन सिंह, भेजा गया जेल, मामला थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत...पढिये पूरी खबर

: रात्रि में सागौन लकड़ी कीमती 60 हजार रू. को ट्रैक्टर में लोड कर तस्करी कर रहे पंकज यादव को जशपुर पुलिस ने रंगे हाथ दबोचा,

Lohit Mandal / Mon, Nov 25, 2024 / Post views : 838

Share:
रात्रि में सागौन लकड़ी कीमती 60 हजार रू. को ट्रैक्टर में लोड कर तस्करी कर रहे पंकज यादव को जशपुर पुलिस ने रंगे हाथ दबोचा, मयंक रोहिला/जशपुर:-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि बीते रात्रि में थाना कुनकुरी को मुखबीर से सूचना मिली कि थाना कुनकुरी क्षेत्र के ग्राम कुंजारा जंगल में अज्ञात तस्करों द्वारा बेशकीमती सागौन लकड़ी को ट्रैक्टर से तस्करी कर ले जाने वाले हैं इस सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी कुनकुरी उप निरीक्षक सुनील सिंह द्वारा रात्री गस्त में लगे कर्मचारियों को साथ लेकर आगामी कार्यवाही हेतु रवाना हुए, पुलिस द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से 10 बड़े लट्ठे सागौन लकड़ी कीमती लगभग 60 हजार रू. से भरे ट्रैक्टर को अभिरक्षा को जप्त किया गया, मौके पर वाहन स्वामी पंकज यादव उम्र 35 साल निवासी केरसई मिला जिससे पूछताछ करने पर तस्करी करना स्वीकार किया, उसके साथीगण अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गये। पुलिस द्वारा मामला जंगल कटाई का होने से वन विभाग के रेंजर श्री सुरेन्द्र होता को मौके पर बुलवाकर आगामी कार्यवाही हेतु सौंपा गया। वन विभाग द्वारा ट्रैक्टर मालिक के विरूद्ध वन अधिनियम् 1927 की धारा 26, 52 के तहत् कार्यवाही कर उसके वाहन को जप्त कर आगामी कार्यवाही की जा रही है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कुनकुरी उप निरीक्षक सुनील सिंह, रेंजर श्री सुरेन्द्र होता, प्र.आर. गोविन्द यादव, आर. प्रदीप एक्का, आर. देवनाथ साय का योगदान रहा है। पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह द्वारा कहा गया है कि :- "जशपुर पुलिस द्वारा रात्रि गश्त को अत्यधिक प्रभावी बनाया गया है, क्षेत्र के जागरूक ग्रामीणों से प्राप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्यवाही की गई है, मुस्तैदी से ड्यूटी करने वाले अधि/कर्मचारी को नगद ईनाम से पुरस्कृत किया गया है।' -----00------

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें