Logo
Breaking News Exclusive
जिला स्तरीय गौ विज्ञान परीक्षा पत्थलगांव में भी संपन्न हुआ लिटिल रोज इंग्लिश मीडियम स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मनाया गया राष्ट्रीय पर्व मयंक रोहिला महा धान घोटाला, साढ़े 6 करोड़ से अधिक के गबन का मामला,अधिकारी,प्रबंधक समेत आधा दर्जन पर एफआईआर दर्ज। गोयल किंडरगार्डन स्कूल में 5वाँ वार्षिक उत्सव कार्यक्रम...सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो के मुख्य अतिथि में हुवा सम्पन्न हिदमा के मारे जाने के बाद 82 लाख के इनामी 28 नक्सली किये आत्मसमर्परण छठ पूजा पर प्रदेश कांग्रेस सचिव रत्ना पैंकरा ने लिया आशीर्वाद Chhath Puja 2025: क्यों किया जाता है छठ व्रत? क्या है इतिहास? जानें सबकुछ* पत्थलगांव में विधायक गोमती साय ने किया छठ घाट का निरीक्षण, 28 अक्टूबर को करेंगी 40 लाख की पचरी निर्माण का भूमिपूजन चोरी की बुलेट मोटर सायकल के साथ पकड़ा गया चोर भुवन सिंह, भेजा गया जेल, मामला थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत...पढिये पूरी खबर

: जशपुर। चोरी छिपे घर में गौवंश का वध करने एवं उसका मांस बनाकर खरीद-विक्रय करने वाले कुल 04 आरोपियों को नारायणपुर पुलिस ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार, सभी आरोपियों को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल,

Lohit Mandal / Fri, Dec 27, 2024 / Post views : 652

Share:
चोरी छिपे घर में गौवंश का वध करने एवं उसका मांस बनाकर खरीद-विक्रय करने वाले कुल 04 आरोपियों को नारायणपुर पुलिस ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार, सभी आरोपियों को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल, मयंक रोहिला/जशपुर:-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 25.12.2024 को थाना नारायणपुर को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम रानीकोम्बो घांसीडीपा के झमन सन्यासी एवं नरेन्द्र सन्यासी दोनों भाई मिलकर अपने घर में एक गौ-वंश का क्रूरतापूर्वक वध करके उसका मांस को खाने एवं विक्रय करने के उद्देष्य से रखे हैं, इस सूचना पर तत्काल थाना नारायणपुर से उप निरीक्षक शिव कुमार यादव हमराह स्टाॅफ प्र.आर. 444 अजय कुजूर, आर. 709 योगेश भगत, न.सै. 339 विरेन्द्र भगत, सै. 262 अमित तिर्की के साथ आगामी कार्यवाही हेतु रवाना हुये। टीम द्वारा मुखबीर सूचना पर बताये हुये झमन सन्यासी एवं नरेन्द्र सन्यासी के घर में दबिश देकर घेराबंदी करने पर झमन सन्यासी एवं नरेन्द्र सन्यासी दोनों मिले एवं वहां पर एक बछिया को काट कर मांस को खाने/विक्रय करने के लिये रखना पाया गया। पूछताछ करने पर उक्त गौ मांस में से 01 किलो जगरनाथ विष्वकर्मा को एवं 01 किलो धनकुंवर मिंज को 200-200 रू. प्रति किलो के हिसाब से कुल 400 रू. में विक्रय कर देना बताये, शेष रखा हुआ है। पुलिस द्वारा उपरोक्त दोनों आरोपियों से गौ मांस, घटना में प्रयुक्त टांगी, छुरी एवं विक्रय से प्राप्त रकम कुल 400 रू. जप्त किया गया। आरोपी नरेन्द्र सन्यासी के मेमोरंडम कथनानुसार प्रकरण के अन्य आरोपी जगरनाथ विष्वकर्मा एवं धनकुंवर मिंज को मोटर सायकल क्र. सी.जी. 15 सी.डी. 4289 से घर जाने के दौरान रास्ते में दबिश दिया गया उनके द्वारा दोनों भाईयों से कुल 02 किलो गौ-मांस खरीदना स्वीकार किया गया है। उपरोक्त सभी आरोपियों के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर उन्हें दिनांक 25.12.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। विवेचना कार्यवाही एवं आरोपियों की गिरफ्तारी में उप निरीक्षक शिव कुमार यादव, म.प्र.आर. 598 अल्पना तिर्की, प्र.आर. 444 अजय कुजूर, आर. 602 प्रदीप भगत, आर. 709 योगेश भगत, न.सै. 339 विरेन्द्र भगत, सै. 262 अमित तिर्की का विशेष योगदान रहा है। ---00---

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें