Logo
Breaking News Exclusive
जिला स्तरीय गौ विज्ञान परीक्षा पत्थलगांव में भी संपन्न हुआ लिटिल रोज इंग्लिश मीडियम स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मनाया गया राष्ट्रीय पर्व मयंक रोहिला महा धान घोटाला, साढ़े 6 करोड़ से अधिक के गबन का मामला,अधिकारी,प्रबंधक समेत आधा दर्जन पर एफआईआर दर्ज। गोयल किंडरगार्डन स्कूल में 5वाँ वार्षिक उत्सव कार्यक्रम...सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो के मुख्य अतिथि में हुवा सम्पन्न हिदमा के मारे जाने के बाद 82 लाख के इनामी 28 नक्सली किये आत्मसमर्परण छठ पूजा पर प्रदेश कांग्रेस सचिव रत्ना पैंकरा ने लिया आशीर्वाद Chhath Puja 2025: क्यों किया जाता है छठ व्रत? क्या है इतिहास? जानें सबकुछ* पत्थलगांव में विधायक गोमती साय ने किया छठ घाट का निरीक्षण, 28 अक्टूबर को करेंगी 40 लाख की पचरी निर्माण का भूमिपूजन चोरी की बुलेट मोटर सायकल के साथ पकड़ा गया चोर भुवन सिंह, भेजा गया जेल, मामला थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत...पढिये पूरी खबर

: सीतापुर में डकैतों एवं बदमाशों का आतंक : दिनदहाड़े महिला को बनाया उठाईगिरी का शिकार, हजारों रुपयों से भरा बैग छीनकर आरोपी हुआ फरार,,,

Lohit Mandal / Thu, Mar 20, 2025 / Post views : 739

Share:
सीतापुर:-क्षेत्र में चोर लुटेरों के अलावा अब उठाईगिरो का गिरोह भी सक्रिय हो गया है।तीन दिन पहले राधापुर में व्यवसायी के यहाँ घुसे लुटेरों का मामला पुलिस सुलझा पाती।इससे पहले उठाईगीरों के गिरोह ने दिनदहाड़े एक महिला को अपना शिकार बनाकर पुलिस के नाक में दम कर दिया।दोपहर में बाइक सवार दो उठाईगीरों ने बीच सड़क पर महिला से 23 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए।इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए सीसी टीवी फुटेज के आधार पर उठाईगीरों की तलाश में जुट गई है। घटना ग्राम सोनतराई के पास दोपहर एक बजे की है।ग्राम खड़ादोरना सावपारा निवासी 40 वर्षीय महिला ललिता गुप्ता अपने पड़ोसी रामकुमार गुप्ता के साथ बाइक से पैसा निकालने जिला सहकारी बैंक सीतापुर आई हुई थी।सीतापुर आने के दौरान महिला घर से तीन हजार रुपये साथ लेकर आई हुई थी।बैंक से 20 हजार रुपये नगदी निकालकर महिला रामकुमार के साथ बाइक में वापस अपने घर जा रही थी।तभी ग्राम सोनतराई के पास बाइक सवार दो नकाबपोश उठाईगीर पीछा करते हुए आ गए और दिनदहाड़े महिला के हाथ से पैसा लूटने लगे।छीना झपटी के दौरान जब वो महिला के हाथ से पैसा नही लूट पाए तो चलती बाइक को धक्का मारकर गिरा दिया।बाइक के गिरते ही बाइक चला रहे रामकुमार एवं महिला सड़क पर गिर गए।उनके गिरते ही नकाबपोश उठाईगीर महिला का हाथ पकड़कर मरोड़ दिया और हाथ मे रखे 23 हजार रुपये लूट लिए।सोनतराई में दिनदहाड़े महिला के साथ उठाईगीर की घटना को अंजाम देने के बाद नकाबपोश बाइक सवार भवराडाँड़ होते हुए सीतापुर की ओर भाग खड़े हुए।उठाईगीरों द्वारा लूट के दौरान बाइक को धक्का देकर गिराने से बाइक चालक एवं महिला को काफी चोट लगी है।इस घटना के बाद पीड़ित महिला ने थाने में अज्ञात उठाईगीरों के विरुद्ध सूचना दर्ज करा दिया है।वही बैंक से महिला का पीछा करने एवं लूट के बाद फरार होने की घटना शहर के कई सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गए है।जिसके आधार पर पुलिस एवं साइबर सेल की टीम उठाईगीरों की पत्तासजी में जुटी हुई है।फिलहाल उठाईगीरों के बारे में पुलिस को कोई सुराग नही मिल पाया है। इस संबंध में थाना प्रभारी प्रदीप जायसवाल ने बताया कि दो अज्ञात बाइक सवार नकाबपोश उठाईगीरों ने उठाईगिरी की घटना को अंजाम दिया है।इस घटना के बाद शहर में लगे कई सीसी टीवी को खंगाला गया है।जिसमे बाइक सवार दो नकाबपोश उठाईगीर देखे गए है।जिसके आधार पर पुलिस उठाईगीरों की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें