Logo
Breaking News Exclusive
जिला स्तरीय गौ विज्ञान परीक्षा पत्थलगांव में भी संपन्न हुआ लिटिल रोज इंग्लिश मीडियम स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मनाया गया राष्ट्रीय पर्व मयंक रोहिला महा धान घोटाला, साढ़े 6 करोड़ से अधिक के गबन का मामला,अधिकारी,प्रबंधक समेत आधा दर्जन पर एफआईआर दर्ज। गोयल किंडरगार्डन स्कूल में 5वाँ वार्षिक उत्सव कार्यक्रम...सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो के मुख्य अतिथि में हुवा सम्पन्न हिदमा के मारे जाने के बाद 82 लाख के इनामी 28 नक्सली किये आत्मसमर्परण छठ पूजा पर प्रदेश कांग्रेस सचिव रत्ना पैंकरा ने लिया आशीर्वाद Chhath Puja 2025: क्यों किया जाता है छठ व्रत? क्या है इतिहास? जानें सबकुछ* पत्थलगांव में विधायक गोमती साय ने किया छठ घाट का निरीक्षण, 28 अक्टूबर को करेंगी 40 लाख की पचरी निर्माण का भूमिपूजन चोरी की बुलेट मोटर सायकल के साथ पकड़ा गया चोर भुवन सिंह, भेजा गया जेल, मामला थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत...पढिये पूरी खबर

: सीतापुर। अवैध कब्जाधारियों की अब खैर नहीं,, अवैध सीतापुर। कब्जा पर चल रहा प्रशासन का बुलडोजर,,

Lohit Mandal / Thu, Jun 13, 2024 / Post views : 578

Share:
अवैध कब्जाधारि सरगुजा जिले के सीतापुर विधानसभा अन्तर्गत बतौली के सांतिपारा में तहसील के सामने एन एच 43 के पास अवैध कब्जाधारियों द्वारा सरकारी गोचर भूमि पर कब्जा कर कॉम्प्लेक्स नुमा दुकान बनाया जा रहा था,जिसकी शिकायत प्रशासन के पास पहुंचा था, इस पर प्रशासन ने कारवाही करते हुए, अवैध निर्माण करने वाले लोगों को दो बार नोटिस जारी किया था, इसके बाद भी उनके द्वारा निर्माण कार्य को नहीं हटाया गया,, जिसपर आज सुबह सीतापुर तहसीलदार की टीम , बतौली पुलिस विभाग की टीम,और प्रशासन की टीम ने संयुक्त रूप से उस अवैध निर्माण पर कारवाही करते हुए तोड़ दिया है,, प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह प्रशासनिक टीम जेसीबी लेकर अवैध निर्माण स्थल पर पहुंची और अवैध निर्माण के ऊपर कार्रवाई करते हुए उसे तोड़ दिया,, जब हमने सीतापुर एस डी एम रवि राही से बात की तो उन्होंने बताया कि उनके पास इस अवैध निर्माण को लेकर सिकायत पहुंची थीं, कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य किया जा रहा है, हमने उनको नोटिस जारी किया था, परन्तु उनके द्वारा उसे नही हटाया गया था,, जिसपर आज सुबह प्रशासनिक टीम के द्वारा जेसीबी लगाकर उस अवैध निर्माण को तोड़ दिया गया है,, हम आगे भी इस तरह की कारवाही करते रहेगें, अवैध कब्जा या अवैध निर्माण पर हमारी टीम कारवाही करती रहेगी,, वही सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने इस मामले में कहा कि ग्रामीणों द्वारा शिकायत किया गया था कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर निर्माण किया जा रहा था,उसको आज प्रशासन की टीम ने तोड़ दिया है, जनता अब काफी जागरूक हो चुकी है, अवैध कब्जाधारियों द्वारा क्षेत्र की हजारों एकड़ सरकारी जमीन को कब्जा किया गया है,, उन कब्जाधारियों के ऊपर भी कार्रवाई की जाएगी, प्रशासनिक टीम काफी मुस्तैद हो चुकी है, अवैध कब्जे के ऊपर आगे भी इस तरह की कार्रवाई होती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें