Logo
Breaking News Exclusive
जिला स्तरीय गौ विज्ञान परीक्षा पत्थलगांव में भी संपन्न हुआ लिटिल रोज इंग्लिश मीडियम स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मनाया गया राष्ट्रीय पर्व मयंक रोहिला महा धान घोटाला, साढ़े 6 करोड़ से अधिक के गबन का मामला,अधिकारी,प्रबंधक समेत आधा दर्जन पर एफआईआर दर्ज। गोयल किंडरगार्डन स्कूल में 5वाँ वार्षिक उत्सव कार्यक्रम...सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो के मुख्य अतिथि में हुवा सम्पन्न हिदमा के मारे जाने के बाद 82 लाख के इनामी 28 नक्सली किये आत्मसमर्परण छठ पूजा पर प्रदेश कांग्रेस सचिव रत्ना पैंकरा ने लिया आशीर्वाद Chhath Puja 2025: क्यों किया जाता है छठ व्रत? क्या है इतिहास? जानें सबकुछ* पत्थलगांव में विधायक गोमती साय ने किया छठ घाट का निरीक्षण, 28 अक्टूबर को करेंगी 40 लाख की पचरी निर्माण का भूमिपूजन चोरी की बुलेट मोटर सायकल के साथ पकड़ा गया चोर भुवन सिंह, भेजा गया जेल, मामला थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत...पढिये पूरी खबर

: पत्नि की हत्या करने का फरार आरोपी पति मनी राम को जशपुर पुलिस ने डाल्टनगंज-झारखंड से किया गिरफ्तार...पारिवारिक विवाद में लात, घूसे एवं डंडे से मारकर पत्नी की हत्या कर फरार चल रहा था आरोपी पति

Lohit Mandal / Fri, Dec 6, 2024 / Post views : 625

Share:
मयंक रोहिला/जशपुर:-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना पत्थलगांव के मर्ग क्र. 117/2024 धारा 194 बीएनएसएस की मृतिका चांदवती बाई उम्र 45 साल निवासी टुकुपखना पाकरगांव के मर्ग जाॅंच एवं गवाहों के कथन पर आरोपी मनी राम द्वारा पारिवारिक बातों पर से घटना दिनांक 01.11.2024 को अपनी पत्नी को लात, घूसा एवं डंडा से मारपीट किया जाना पाया गया। मारपीट से गंभीर रूप से घायल पीड़िता की उपचार के दौरान दिनांक 17.11.2024 को मृत्यू हो गई। मृतिका की मृत्यू आरोपी मनी राम द्वारा मारपीट करने से आई चोंट से होने व हत्या का अपराध घटित होने पर आरोपी के विरूद्ध भा.न्या.सं. की धारा 103(1) का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण का आरोपी घटना घटित कर फरार चल रहा था। विवेचना दौरान मुखबीर सूचना एवं सायबर सेल से प्रकरण के फरार आरोपी मनी राम के डाल्टनगंज में मौजूद होनी की जानकारी मिली। इस सूचना पर तत्काल पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह द्वारा एसडीओपी पत्थलगांव श्री ध्रुवेश कुमार जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम डाल्टनगंज के लिये रवाना किया गया, पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर आरोपी मनी राम को अभिरक्षा में लेकर थाना लाया गया। पूछताछ में उसके द्वारा उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया गया है। आरोपी मनी राम उम्र 50 साल निवासी टुकुपखना पाकरगांव थाना पत्थलगांव के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर उसे दिनांक 06.12.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी की पतासाजी में एसडीओपी पत्थलगांव श्री ध्रुवेश कुमार जायसवाल, निरीक्षक विनित पाण्डेय, स.उ.नि. लखेश साहू, आर. 08 पदुम वर्मा, आर. 383 आषीषन प्रभात टोप्पो का योगदान रहा है। ------00------

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें