Logo
Breaking News Exclusive
जिला स्तरीय गौ विज्ञान परीक्षा पत्थलगांव में भी संपन्न हुआ लिटिल रोज इंग्लिश मीडियम स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मनाया गया राष्ट्रीय पर्व मयंक रोहिला महा धान घोटाला, साढ़े 6 करोड़ से अधिक के गबन का मामला,अधिकारी,प्रबंधक समेत आधा दर्जन पर एफआईआर दर्ज। गोयल किंडरगार्डन स्कूल में 5वाँ वार्षिक उत्सव कार्यक्रम...सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो के मुख्य अतिथि में हुवा सम्पन्न हिदमा के मारे जाने के बाद 82 लाख के इनामी 28 नक्सली किये आत्मसमर्परण छठ पूजा पर प्रदेश कांग्रेस सचिव रत्ना पैंकरा ने लिया आशीर्वाद Chhath Puja 2025: क्यों किया जाता है छठ व्रत? क्या है इतिहास? जानें सबकुछ* पत्थलगांव में विधायक गोमती साय ने किया छठ घाट का निरीक्षण, 28 अक्टूबर को करेंगी 40 लाख की पचरी निर्माण का भूमिपूजन चोरी की बुलेट मोटर सायकल के साथ पकड़ा गया चोर भुवन सिंह, भेजा गया जेल, मामला थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत...पढिये पूरी खबर

: छाल में आबकारी विभाग का बड़ा खेल अत्यधिक रेट पर एवं अत्यधिक मात्रा में शराब का विक्रय शासकीय दुकानों से

Lohit Mandal / Fri, Mar 1, 2024 / Post views : 735

Share:
रायगढ़ l एक तरफ तो सरकार ने शराब के विक्रय को वर्दी धारी के अधीन कर दिया है वहीं दूसरी तरफ प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से सेल्समेन और सुपरवाइजर की नियुक्ति कर एक बड़े ही खेल को अंजाम दिया जा रहा है प्रथम तो इन सेल्समैन और सुपरवाइजर की नियुक्ति ही संदेह के दायरे में है और इन नियुक्त कर्मियों की बात करें तो इनकी कार्य प्रणाली भी कम संदेहास्पद नहीं है इनके द्वारा वही कार्य कराए जाते हैं जो पूर्व में इनके द्वारा निर्धारित होते हैं पूरी शासकीय शराब की दुकान उनके हवाले छोड़ दी जाती है फिर वहीं से शुरू होता है एक बड़ा खेल कभी बिक्री की गई शासकीय रकम का खेल तो कभी प्रिंट रेट से अधिक मूल्य पर कोच्चियों के माध्यम से शराब की बिक्री का खुलेआम खेल और सरपरस्त होते हैं इनके वृत्त अधिकारी, आला अधिकारी, और वरिष्ठ अधिकारी जो उच्च पदों पर बैठे रहते हैं और मूकदर्शक बने चुपचाप इस खेल को अंजाम होते देखते रहते हैं या फिर इनकी मौन सहमति इन्हें होती है प्लेसमेंट एजेंसी की विशेष भागीदारी भी इसमें अहम रोल निभाती है हमारे छत्तीसगढ़ में सुमित एजेंसी, प्राइम वन एजेंसी और ईगल हंटर एजेंसी कार्यरत है रायगढ़ जिले में ईगल हंटर एजेंसी का बोलबाला है उसके द्वारा नियुक्त सेल्समेन सुपरवाइजर और मल्टी इस कार्य को बखूबी अंजाम दे रहे हैं छाल की शासकीय अंग्रेजी शराब दुकान का तो घोटाले से पुराना नाता है वहां पर ₹10 प्रतिपाव की दर से अधिक राशि की वसूली की शिकायत भी कई बार आला अधिकारियों से की जा चुकी है परंतु वे कार्यवाही कभी नहीं करते हैं पूरे क्षेत्र में₹10 प्रति पाव अधिक देकर खुलेआम ढाबों दुकानों और ठेलों में शराब का विक्रय धड़ल्ले से किया जा रहा है और वह भी मनमानी कीमतों में इस क्षेत्र की जनता इसे खरीदने के लिए मजबूर है इस शासकीय दुकान से प्रतिदिन 5 से 6 कोच्चियों को चार पेटी प्रत्येक के हिसाब से₹10 प्रतिपाव अलग से लेकर दी जाती है यानी 20 से 25 पेटी शराब प्रतिदिन इसी तरह विक्रय किया जाता है और उससे 25 * 50 =1250*10=12500/प्रतिदिन काली कमाई इन सेल्समैनों के माध्यम से और अधिकारियों की मिली भगत से की जाती है इस तरह जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार अविभाजित रायगढ़ जिले में कुल 48 शराब की दुकान आबकारी विभाग द्वारा संचालित की जा रही थी सारंगढ़ जिला बनने के बाद अब 36 दुकान शेष बची हैं जिसमें 17 देसी शराब की दुकानें हैं और 19 विदेशी शराब की दुकान इनके द्वारा संचालित की जा रही इस प्रकार 48 *12500=600000/रुपए प्रतिदिन तथा 18000000रुपए लगभग प्रतिमाह की काली कमाई इनके द्वारा की जा रही है वृत्त प्रभारी आबकारी विभाग खरसिया संतोष नारंग से जब हमने बात करने की कोशिश की तो उन्होंने बात को टालमटोल करने की भरपूर कोशिश की और फिर बाद में धरमजयगढ़ से वापस बस में आ रहा हूं कहा तथा मुझे इस विषय में वर्जन देने का अधिकार नहीं है कह कर बात को काट दिया वहीं जिला मुख्यालय आबकारी विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश करने पर वे फोन उठाना तक मुनासिब नहीं समझते हैं वर्जन रामकृष्ण मिश्रा सहायक आयुक्त आबकारी विभाग रायगढ़... पूर्व में भी छाल क्षेत्र की शिकायत पिछले 2 महीने में आई है हमने उसे पर कार्यवाही करते हुए वहां कार्यरत कर्मचारियों को वहां से हटाया है अभी वर्तमान में जो कर्मचारी कार्यरत है उसे इसी माह वहां पर नियुक्त किया गया है वृत्त अधिकारी पर कार्यवाही के बारे में में उन्होंने बताया की जिला मुख्यालय में स्टाफ की कमी है पर हम कार्यवाही जरूर करेंगे।।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें