: धरमजयगढ़ थाना प्रभारी कमला पुशाम ने ऑटो एवं पिकअप चालकों की बैठक ली
Lohit Mandal
/
Fri, Mar 29, 2024
/
Post views : 805
धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ऑटो और पिकअप चालकों का धरमजयगढ़ थाना प्रभारी कमला पुशाम द्वारा बैठक लिया गया। जिसमे ऑटो चालकों के साथ कई विषय पर चर्चा की गई। यह बैठक चुनाव के मद्देनजर अचार संहिता को देखते हुए की गई हैं। जिसमें थाना प्रभारी द्वारा सभी
चालकों को कड़े निर्देश देकर कहां गया की यातायात सम्बंधित नियमों का कड़ाई से पालन करें। साथ ही ऑटो और पिकअप में चालकों द्वारा दूस-ठूस कर लोगों को भरा जाता हैं जिसके कारण कई बार दुर्घटना घटित हो जाती है।
हाल ही में ऐसा कई जगहों पर घटना घटित हो चुका है। जिससे बचने के लिए यातायात नियम का पालन करें। वर्तमान में पूरे देश में अचार संहिता लागू है
जिसमे कोई घटना घटित ना हो जाए इसको देखते हुए थाना प्रभारी द्वारा कहा गया की कई जगहों पर चोर, गुंडे, बदमाश एक जगह से दूसरे जगह पर आने जाने के लिए ऑटो जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल करते हैं। अगर चालकों को ऐसे किसी भी व्यक्ति पर संदेह होता है तब उसकी सूचना फोन के माध्यम से तत्काल थाने में दें। सूचना देने वालों को थाना प्रभारी द्वारा सम्मानित किया जाएगा।