Lohit Mandal / Thu, Aug 10, 2023 / Post views : 909
घटना धरमजयगढ़ के ग्राम ओंगना की है जहाँ एक ट्रेक्टर चालक लापरवाही से ट्रेक्टर चला रहा था उसके चपेट मे आया एक बिरहोर समुदाय के बुजुर्ग को ऐसे मारी ठोकर की ओ जा गिरा सड़क किनारे खेत मे जिसे देख उसका बेटा राजेश बिरहोर अपने पिता नन्ही राम बिरहोर जो की ट्रेक्टर के ठोकर से निचे गिरा हुआ था उसको उठाया और गांव वालो को आवाज़ लगाने लगा और पुलिस थाना जाने की बात करने लगा जिसे देख ट्रेक्टर चालक घबरा गया और बोलने लगा रिपोर्ट मत करना हमलोग इलाज करवा देंगे और आनन फानन मे उसको इलाज के बहाने धरमजयगढ़ हॉस्पिटल लाया गया ट्रेक्टर चालक और ट्रेक्टर मालिक दवारा बिरहोर समुदाय के बुजुर्ग को उसके बेटे राजेश बिरहोर जो की नन्ही राम का बेटा है उसके साथ मिलके हॉस्पिटल ले गया और उनको ट्रेक्टर मालिक और ट्रेक्टर चालक द्वारा ये भी आसवासन दिया गया की कोई घबराने की बात नही पुरा खर्चा हम उठाएंगे और उनको हॉस्पिटल भी ले गये पर हॉस्पिटल से ट्रेक्टर चालक बिरहोर नन्ही राम बिरहोर और उसके बेटे राजेश बिरहोर को हॉस्पिटल मे फेक के राजेश बिरहोर का हि स्कूटी लेके क्रेक्टर चालक वहां से फरार होगया उसके बाद जैसे तैसे अपने पिता का इलाज करवा के राजेश बिरहोर अपने घर पहोंचा पर ट्रेक्टर मालिक के द्वारा उनका इलाज या उनका सुध तक नही लिया गया है घटना को आज 11 दिन गुजर चुके है और आज भी ना स्कूटी का पता चल पाया है और ना हि ट्रेक्टर मालिक द्वारा उनका कोई सुध लिया गया है आपको बता दे की भारत सरकार द्वारा 5 सबसे पिछड़ी आदिम जनजाति घोषित है उसमे से एक बिरहोर आदिम जनजाति है/ देखना अब ये है धरमजयगढ़ पुलिस अधीक्षक कब अपराधिओ पे कार्यवाही करते हैविज्ञापन
विज्ञापन