Logo
Breaking News Exclusive
जिला स्तरीय गौ विज्ञान परीक्षा पत्थलगांव में भी संपन्न हुआ लिटिल रोज इंग्लिश मीडियम स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मनाया गया राष्ट्रीय पर्व मयंक रोहिला महा धान घोटाला, साढ़े 6 करोड़ से अधिक के गबन का मामला,अधिकारी,प्रबंधक समेत आधा दर्जन पर एफआईआर दर्ज। गोयल किंडरगार्डन स्कूल में 5वाँ वार्षिक उत्सव कार्यक्रम...सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो के मुख्य अतिथि में हुवा सम्पन्न हिदमा के मारे जाने के बाद 82 लाख के इनामी 28 नक्सली किये आत्मसमर्परण छठ पूजा पर प्रदेश कांग्रेस सचिव रत्ना पैंकरा ने लिया आशीर्वाद Chhath Puja 2025: क्यों किया जाता है छठ व्रत? क्या है इतिहास? जानें सबकुछ* पत्थलगांव में विधायक गोमती साय ने किया छठ घाट का निरीक्षण, 28 अक्टूबर को करेंगी 40 लाख की पचरी निर्माण का भूमिपूजन चोरी की बुलेट मोटर सायकल के साथ पकड़ा गया चोर भुवन सिंह, भेजा गया जेल, मामला थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत...पढिये पूरी खबर

: बटाईकेला में हुए गोली कांड के एक और फरार आरोपी बितुल राम जशपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा,

Lohit Mandal / Thu, Dec 5, 2024 / Post views : 689

Share:
/जशपुर:-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 05.11.2024 को आहत संचू कुमार गुप्ता ने थाना कांसाबेल में रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह एक महिला के साथ अपने क्योस्क बैंक के अंदर बैठ कर रुपया पैसा का लेन-देन क्योस्क शाखा में आने वाले लोगों के साथ कर रहा था, उसी दौरान करीबन 11.00 बजे 02 व्यक्ति इसके किराना दुकान के अंदर घुस कर इसके क्योस्क बैंक के अंदर आये एक व्यक्ति अपने हाथ में कपड़ा का थैला रखा हुआ था जो क्योस्क शाखा में रखा हुआ पैसा को मांगने लगे तब यह विरोध करने लगा तो एक व्यक्ति अपने पेंट से कट्टा निकाल कर इसके सिर के उपर मारा जिससे यह चिल्लाने लगा जिससे प्रार्थी के सिर से खून निकलने लगा उसी समय बीच बचाव में आयी प्रार्थी की दादी उर्मिला बाई को लूट करने आये आरोपी द्वारा गोली मारकर हत्या कर घटना स्थल से फरार हो गये थे। पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में तत्काल आरोपियों की पतासाजी करते हुए अपराध में शामिल दो आरोपी 1. रातु राम उम्र 29 वर्ष निवासी बटईकेला लालगोडा थाना कांसाबेल, 2. शितुल राम चैहान उम्र 28 वर्ष निवासी कोरकोटोली सिरिमकेला थाना दुलदुला जिला जशपुर (छ.ग.) को दिनांक 06.11.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है। गिरफ्तार आरोपीगणों से पूछताछ दौरान यह तथ्य सामने आया था कि लूट की घटना को अंजाम देने की योजना रवि उरांव, रातु राम, शितुल राम एवं बितुल राम के द्वारा फोन के माध्यम से किया गया था जिसमें रातु राम, बितुल राम एवं रवि उरांव अलग अलग प्रकरणों में जेल में निरुद्ध रहने दौरान एक दूसरे से परिचित थे तथा बितुल का भाई सितुल राम को इस योजना में बाद में सम्मिलित किया गया था। शितुल राम द्वारा लूट की घटना को अंजाम देने अपना मोटर सायकल रवि उरांव एवं रातु राम को दिया गया था पुलिस द्वारा घटना घटित होने के चंद घण्टो में ही घटना के एक मुख्य आरोपी तथा एक सहयोगी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली थी, तथा शेष दो आरोपी रवि उरांव एवं बितुल राम के पता साजी एवं गिरफ्तारी हेतु जशपुर पुलिस लगातार प्रयासरत थी। इसी दौरान दिनांक 04.12.2024 को ज्ञात हुआ कि बितुल राम अपने घर कोरकोटोली सिरिमकेला थाना दुलदुला आया हुआ है कि सूचना पर तत्काल थाना दुलदुला प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू, प्रधान आरक्षक मोहन बंजारे एवं स्टाफ के द्वारा दबिश देकर आरोपी बितुल राम को हिरासत में लिया गया आरोपी बितुल राम से पूछताछ करने पर बताया कि यह रवि उरांव के साथ लूट के प्रकरण में जिला जेल जशपुर में निरुद्ध था जहां इसकी जान पहचान रवि उरांव से हुई थी जेल से छूटने के बाद बितुल राम केरल में रोजी मजदूरी करने चला गया था जिसके बाद रवि उरांव भी जेल से छूटा और सीधे बितुल राम को फोन कर अपनी योजना बैंक लूटने के बारे में बताया और घटना को अंजाम देने के लिए मोटर सायकल की आवश्यकता होना बताया जिससे बितुल राम अपने छोटे भाई सितुल को सारी बाते बताते हुए रवि उरांव को मोटर सायकल देने कहा था जिसके बाद रवि उरांव अपने साथी के साथ बटईकेला स्थित ग्राहक सेवा केन्द्र में लूट की घटना को अंजाम देने पहुंचा था जहां लूट के दौरान गोली चलने से एक महिला की मृत्यु हो गई थी आरोपी के कथनानुसार आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त मोबाईल फोन जप्त किया गया है तथा आरोपी *बितुल राम उम्र 35 वर्ष साकिन कोरकोटोली सिरिमकेला थाना दुलदुला जिला जिला जशपुर (छ.ग.)* को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। कार्यवाही में उप पुलिस अधीक्षक श्री विजय राजपूत, निरीक्षक गौरव पाण्डेय, निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू, सउनि नीता कुर्रे, प्रधान आरक्षक इग्नासियुस एक्का, प्रधान आरक्षक मोहन बंजारे, आरक्षक शिवचंद भगत, आरक्षक विनोद यादव, आरक्षक जनक साय की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। श्री शशि मोहन सिंह पुलिस अधीक्षक जिला-जशपुर (छ.ग.) द्वारा कहा गया है किः- "बटाईकेला गोलीकांड का 01 आरोपी फरार है, उक्त फरार आरोपी की पतासाजी हेतु उप पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में गठित टीम को लगाया गया है।" -----00------

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें