Logo
Breaking News Exclusive
जिला स्तरीय गौ विज्ञान परीक्षा पत्थलगांव में भी संपन्न हुआ लिटिल रोज इंग्लिश मीडियम स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मनाया गया राष्ट्रीय पर्व मयंक रोहिला महा धान घोटाला, साढ़े 6 करोड़ से अधिक के गबन का मामला,अधिकारी,प्रबंधक समेत आधा दर्जन पर एफआईआर दर्ज। गोयल किंडरगार्डन स्कूल में 5वाँ वार्षिक उत्सव कार्यक्रम...सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो के मुख्य अतिथि में हुवा सम्पन्न हिदमा के मारे जाने के बाद 82 लाख के इनामी 28 नक्सली किये आत्मसमर्परण छठ पूजा पर प्रदेश कांग्रेस सचिव रत्ना पैंकरा ने लिया आशीर्वाद Chhath Puja 2025: क्यों किया जाता है छठ व्रत? क्या है इतिहास? जानें सबकुछ* पत्थलगांव में विधायक गोमती साय ने किया छठ घाट का निरीक्षण, 28 अक्टूबर को करेंगी 40 लाख की पचरी निर्माण का भूमिपूजन चोरी की बुलेट मोटर सायकल के साथ पकड़ा गया चोर भुवन सिंह, भेजा गया जेल, मामला थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत...पढिये पूरी खबर

: सीतापुर पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या मामले का आरोपी को 24 घंटो के भीतर किया गिरफतार ,,,

Lohit Mandal / Sat, Sep 14, 2024 / Post views : 772

Share:
सरगुजा - सीतापुर थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत वन्दना निवासी प्रार्थी सुकृत पैकरा थाना सीतापुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी की पत्नी कान्ति पैकरा अपने घर से 13/09/24 कों लगभग 12:00 बजे उडुमकेला खार के खेत में घास निकालने गई थी, और प्रार्थी अपने नये मकान के गया हुआ था, प्रार्थी शाम कों वापस पुराने घर आकर अपनी पत्नी कान्ति पैकरा के बारे में पूछताछ किया जो प्रार्थी की लड़की बताई कि नये घर तरफ जानवर बाँधने गई होंगी, जो प्रार्थी पुनः नये घर तरफ जाकर देखा तब भी प्रार्थी की पत्नी नये घर तरफ नही मिली तब प्रार्थी उडुमकेला खार के अपने खेत तरफ अपनी पत्नी को खोजने गया जो पत्नी कों खोजते खोजते धान मेड़ तरफ देखने पर कान्ति पैकरा का पैर दिखाई दिया पास से देखा तब कान्ति पैकरा मौक़े पर मृत पड़ी हुई थी और मृतिका के सर में धारदार वस्तु से आई चोट दिखाई पड़ा तब प्रार्थी वापस घर आकर अन्य लोगो कों घटना की जानकारी दिया हैं और रिपोर्ट दर्ज कराने थाना आया हैं, प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सीतापुर में अपराध क्रमांक 275/24 धारा 103 (1) बी. एन. एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौक़े पर रवाना होकर घटनास्थल एवं शव का निरीक्षण कर गवाहों का कथन लिया गया, गवाहों के कथन में ग्राम बंदना के पंचूराम कों घटनास्थल के आस पास देखे जाने की सूचना प्राप्त हुई, पुलिस टीम द्वारा मामले के संदेही का पता तलाश कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो संदेही से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपना नाम *पंचूराम उम्र 53 वर्ष साकिन बन्दना घुटरीपारा थाना सीतापुर* का होना बताया आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर बताया कि घटना दिनांक 13/09/24 कों आरोपी पंचूराम लकड़ी काटने घटनास्थल के पास गया हुआ था, उसी दौरान धान खेत के पास एक महिला कों धान खेत से घास निंदते देखा जिससे कौन हो पूछने पर महिला डर से भागने लगी और तब आरोपी अपने पास रखे टांगी से महिला कों हत्या करना स्वीकार किया गया, आरोपी के घटना स्थल से टांगी जप्त किया गया हैं, आरोपी द्वारा अपराध घटित किया जाना स्वीकार किये जाने पर आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया, सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक भरतलाल साहू, निरीक्षक जॉन प्रदीप लकड़ा, उप निरीक्षक रघुनाथराम भगत, सहायक उप निरीक्षक नारायण सिंह, आरक्षक दिलसुख लकड़ा, पंकज देवांगन, मनोहर पैकरा, सुनिल पैकरा, संजय एक्का शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें