Logo
Breaking News Exclusive
जिला स्तरीय गौ विज्ञान परीक्षा पत्थलगांव में भी संपन्न हुआ लिटिल रोज इंग्लिश मीडियम स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मनाया गया राष्ट्रीय पर्व मयंक रोहिला महा धान घोटाला, साढ़े 6 करोड़ से अधिक के गबन का मामला,अधिकारी,प्रबंधक समेत आधा दर्जन पर एफआईआर दर्ज। गोयल किंडरगार्डन स्कूल में 5वाँ वार्षिक उत्सव कार्यक्रम...सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो के मुख्य अतिथि में हुवा सम्पन्न हिदमा के मारे जाने के बाद 82 लाख के इनामी 28 नक्सली किये आत्मसमर्परण छठ पूजा पर प्रदेश कांग्रेस सचिव रत्ना पैंकरा ने लिया आशीर्वाद Chhath Puja 2025: क्यों किया जाता है छठ व्रत? क्या है इतिहास? जानें सबकुछ* पत्थलगांव में विधायक गोमती साय ने किया छठ घाट का निरीक्षण, 28 अक्टूबर को करेंगी 40 लाख की पचरी निर्माण का भूमिपूजन चोरी की बुलेट मोटर सायकल के साथ पकड़ा गया चोर भुवन सिंह, भेजा गया जेल, मामला थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत...पढिये पूरी खबर

: गोली मार कर हत्या की कोसिस दो अज्ञात युवकों ने घर में घुसकर एक महिला को मारी मारी गोली*

Lohit Mandal / Tue, Feb 27, 2024 / Post views : 679

Share:
स्थान:-मनेन्द्रगढ़/एम.सी.बी.   दो अज्ञात युवकों ने पानी मांगने के बहाने घर में घुसकर एक महिला को गोली मार दी. महिला को गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के मुताबिक मनेन्द्रगढ़ से लगभग 10 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत सिरौली के वार्ड न.09में रहने वाली कुंती पत्नी स्वर्गीय राम रुचि 50 वर्ष आज सोमवार की शाम अपने घर पर अकेली थी. इस दौरान दो युवक घर में आए और उनसे पीने के लिए पानी मांगे. महिला जैसे ही पानी लेकर लौटी तो उन दो युवकों में से एक ने महिला पर फायर कर दिया. गोली लगने के बाद अज्ञात हमलावर घर से फरार हो गए. जब कुंती की पुत्री घर पहुंची तो उसने घर अस्त-व्यस्त देखा. जब उसने मां को आवाज लगाई तो माँ अंदर के कमरे में छिपी हुई थी इस दौरान महिला ने बताया कि मुझे अज्ञात लोगों ने गोली मार दी है. घायल महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है जहां उसका प्राथमिक उपचार जारी है

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें