: मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर में जंगल से 25 बोरी अवैध कोयला जब्त, पोंडी पुलिस की कार्रवाई
Lohit Mandal
/
Mon, May 27, 2024
/
Post views : 753
मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर: एमसीबी की पोंडी पुलिस ने कोयला तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की. पुलिस ने 25 बोरी कोयला जब्त किया है, जो सीमेंट की बोरियों में रखा हुआ था. कोयला नाला किनारे सीमेंट की बोरियों में भरकर झाड़ियों में छिपाकर रखा गया था. अज्ञात तस्कर कोयला को खपाने की ताक में थी लेकिन उससे पहले ही मुखबिर की सूचना पर पुलिस को सूचना मिली और पुलिस ने कोयला जब्त कर लिया. आगे की कार्रवाई जारी है.