Logo
Breaking News Exclusive
जिला स्तरीय गौ विज्ञान परीक्षा पत्थलगांव में भी संपन्न हुआ लिटिल रोज इंग्लिश मीडियम स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मनाया गया राष्ट्रीय पर्व मयंक रोहिला महा धान घोटाला, साढ़े 6 करोड़ से अधिक के गबन का मामला,अधिकारी,प्रबंधक समेत आधा दर्जन पर एफआईआर दर्ज। गोयल किंडरगार्डन स्कूल में 5वाँ वार्षिक उत्सव कार्यक्रम...सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो के मुख्य अतिथि में हुवा सम्पन्न हिदमा के मारे जाने के बाद 82 लाख के इनामी 28 नक्सली किये आत्मसमर्परण छठ पूजा पर प्रदेश कांग्रेस सचिव रत्ना पैंकरा ने लिया आशीर्वाद Chhath Puja 2025: क्यों किया जाता है छठ व्रत? क्या है इतिहास? जानें सबकुछ* पत्थलगांव में विधायक गोमती साय ने किया छठ घाट का निरीक्षण, 28 अक्टूबर को करेंगी 40 लाख की पचरी निर्माण का भूमिपूजन चोरी की बुलेट मोटर सायकल के साथ पकड़ा गया चोर भुवन सिंह, भेजा गया जेल, मामला थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत...पढिये पूरी खबर

: सुखमा थाना। जगरगुण्डा क्षेत्र में दिनांक 23.06.2024 को पुलिस वाहन को आईईडी विस्फोट करने की घटना में शामिल 04 नक्सलियों को गिरफ्तार करने में मिली पुलिस को बड़ी सफलता ।*

Lohit Mandal / Mon, Jul 22, 2024 / Post views : 474

Share:
सुखमा जिला *उक्त आईइडी विस्फोट की घटना में 201 वाहिनी कोबरा के 02 जवान हुए थे शहीद।* गिरफ्तार नक्सलियों से भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ बरामद किया गया ।* गिरफ्तार सभी नक्सली थाना जगरगुण्डा क्षेत्र के है निवासी। गिरफ्तार करने में जिला बल, 150 वाहिनी सीआरपीएफ एवं 201 वाहिनी कोबरा की रही है संयुक्त कार्यवाही।* *जिला सुकमा में श्री सुन्दरराज पी., पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज जगदलपुर (छ.ग.), श्री कमलोचन कश्यप, पुलिस उप महानिरीक्षक रेंज दंतेवाड़ा, श्री आंनद सिंह राजपुरोहित, उप महानिरीक्षक (परि.) सीआरपीएफ रेंज सुकमा के मार्ग-दर्शन एवं श्री किरण चव्हाण, पुलिस अधीक्षक जिला सुकमा, श्री राकेश चन्द्र शुक्ल, कमाण्डेन्ट 150 वाहिनी सीआरपीएफ, श्री अमित चौधरी, कमाण्डेन्ट 201 कोबरा वाहिनी के निर्देशन तथा श्री निखिल राखेचा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स जिला सुकमा, श्री तोमेश वर्मा, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी जगरगुण्डा के पर्यवेक्षण में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य में दिनांक 19.07.2024 को थाना जगरगुण्डा क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थिति की आसूचना पर थाना जगरगुण्डा क्षेत्रान्तर्गत कैम्प टेकलगुड़ा से श्री एस.एस हॉकिप्स, द्वितीय कमान अधिकारी, श्री मुकेश कुमार सिंह, सहायक कमाण्डेन्ट, श्री कृष्ण कुमार, सहायक कमाण्डेन्ट, के हमराह 150 वाहिनी सीआरपीएफ का बल एवं श्री विक्रम ठाकुर, सहायक कमाण्डेंट के हमराह 201 वाहिनी कोबरा की संयुक्त पार्टी एरिया डोमिनेशन हेतु ग्राम तिम्मापुरम व आस-पास क्षेत्र की ओर रवाना हुए कि अभियान के दौरान ग्राम तिम्मापुरम पास सादे वेश-भूषा धारण किये कुछ संदिग्ध व्यक्तियों के द्वारा पुलिस पार्टी को अपने ओर आते हुए देखकर भागने/छिपने लगे, जिनमें से घेराबंदी कर 04 संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया। पकड़े गये संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करने पर अपना नाम कमशः 01.कुंजाम कोसा पिता धुरवा (मिलिशिया सदस्य) उम्र 40 वर्ष निवासी करकापारा तिम्मापुरम थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा, 02. वेट्टी लखमा पिता वेट्टी जोगा (मिलिशिया सदस्य) उम्र 27 वर्ष निवासी सरपंचपारा तिम्मापुरम थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा, 03. कुंजाम मंगडु पिता जोगा (मिलिशिया सदस्य) उम्र 30 वर्ष निवासी करकापारा तिम्मापुरम थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा एवं 04. मड़कम जोगा पिता आयतु (मिलिशिया सदस्य) उम्र 22 वर्ष निवासी करकापारा निवासी तिम्मापुरम थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा का होना तथा सभी नक्सल संगठन में उपरोक्त पदों पर कार्य करना बताये। पकड़े गये व्यक्तियों के कब्जे से क्रमशः 01. कुंजाम कोसा पिता धुरवा के थैले में बीजीएल सेल0 2 नग, कोर्डेक्स वायर 02 मीटर, माचिस 02 नग, नक्सल साहित्य, वेट्टी लखमा पिता जोगा के थैले से जिलेटिन रॉड 03 नग, डेटोनेटर, माचिस 02 नग, नक्सल साहित्य, 02. कुजाम मंगडू पिता जोगा से 01 पीला रंग के प्लास्टिक बैग में टॉप टाईगर बम 03 नग, टिकली फटाका 02 नग, 02 नग माचिस, नक्सल साहित्य एवं 04. मड़कम जोगा पिता आयतु से एक नीला रंग के पॉलिथिन में 04 नग डेटोनेटर, वायर लाल-काला 03 मीटर बारूद 150 ग्राम पेंसिल सेल 02 नग बरामद किया गया। उपरोक्त सामाग्रियो को रखने के संबंध में गहन पूछताछ करने पर बताये कि बड़े नक्सलियों के कहने पर सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से रखना एवं दिनांक 23.06.2024 को ग्राम तिम्मापुरम के पास आईईडी ब्लास्ट कर 02 जवान शहीद होने की घटना में शामिल रहना स्वीकार किया गया। उक्त घटना के संबंध में पूर्व से थाना जगरगुण्डा में अपराध क्रमांक 10/2024 धारा 147,148,149, 302,307 भादवि. 25,27 आर्म्स, 03, 04, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध है, उक्त प्रकरण में पकडे़ गये आरोपियों के विरूद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए दिनांक 19.07.2024 को विधिवत् गिरफ्तार कर दिनांक 20.07.2024 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।* --00--

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें