Logo
Breaking News Exclusive
जिला स्तरीय गौ विज्ञान परीक्षा पत्थलगांव में भी संपन्न हुआ लिटिल रोज इंग्लिश मीडियम स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मनाया गया राष्ट्रीय पर्व मयंक रोहिला महा धान घोटाला, साढ़े 6 करोड़ से अधिक के गबन का मामला,अधिकारी,प्रबंधक समेत आधा दर्जन पर एफआईआर दर्ज। गोयल किंडरगार्डन स्कूल में 5वाँ वार्षिक उत्सव कार्यक्रम...सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो के मुख्य अतिथि में हुवा सम्पन्न हिदमा के मारे जाने के बाद 82 लाख के इनामी 28 नक्सली किये आत्मसमर्परण छठ पूजा पर प्रदेश कांग्रेस सचिव रत्ना पैंकरा ने लिया आशीर्वाद Chhath Puja 2025: क्यों किया जाता है छठ व्रत? क्या है इतिहास? जानें सबकुछ* पत्थलगांव में विधायक गोमती साय ने किया छठ घाट का निरीक्षण, 28 अक्टूबर को करेंगी 40 लाख की पचरी निर्माण का भूमिपूजन चोरी की बुलेट मोटर सायकल के साथ पकड़ा गया चोर भुवन सिंह, भेजा गया जेल, मामला थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत...पढिये पूरी खबर

: बेहतर कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देष्य से थाना कांसाबेल क्षेत्र के ग्राम पोंगरो एवं बटईकेला में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया,

Lohit Mandal / Thu, Apr 24, 2025 / Post views : 329

Share:
मयंक रोहिला/जशपुर:-एसएसपी जशपुर श्री शशि मोहन सिंह को विगत दिनों कुछ गोपनीय सूचना मिली कि कुछ संदेही बाहरी लोग कांसाबेल क्षेत्र में फेरीवाले के रूप में रहकर व्यवसाय कर रहे हैं, उनके आधारकार्ड फर्जी हैं। इस प्रकार की गंभीर सूचना मिलने पर दिनांक 23.04.2025 के प्रातः 06 बजे से एसएसपी जशपुर द्वारा उप पुलिस अधीक्षक श्री विजय सिंह राजपूत के नेतृत्व में कई थाना/चौकी के अधि./कर्मचारियों की टीम बनाकर थाना कांसाबेल क्षेत्र के ग्राम पोंगरो, बटईकेला में वृहद सर्च ऑपरेशन चलाकर चेकिंग किया गया, इस दौरान ग्राम पोंगरो में 06 व्यक्ति मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल) के रहने वाले मिले तथा बटईकेला में 06 लोग बिहार के रहने वाले मिले जो कुछ माह पूर्व आकर रजाई बनाने का काम करते हैं बताये, उक्त सभी व्यक्तियों का आधार कार्ड चेक करने पर नाम, पता सही होना पाया गया, सभी को थाना कांसाबेल लाकर फिंगर प्रिंट लिया गया, कोई विदेशी नागरिक नहीं मिला है। उक्त कार्यवाही में उप पुलिस अधीक्षक श्री विजय सिंह राजपूत, निरीक्षक विनित पाण्डेय, निरीक्षक राकेश यादव, निरीक्षक अशोक शर्मा, उप निरीक्षक सुनील सिंह, उप निरीक्षक अशोक यादव, स.उ.नि. प्रेमिका कुजूर एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। जशपुर पुलिस द्वारा संदिग्धों पर लगातार नजर रखे हुये हैं एवं नियमित रूप से उनकी चेकिंग की जा रही है। जिले में अवैध रूप से रहने वाले/फर्जी दस्तावेज के आधार पर निवास करते पाये जाने पर वैधानिक कार्यवाही की जावेगी। एसएसपी जशपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा कहा गया है किः- ” अपने आस-पास रह रहे संदिग्ध लोगों की सूचना तत्काल पुलिस को देकर जिम्मेदार नागरिक का परिचय देवें, अन्यथा गंभीर चुनौतियां उत्पन्न हो सकती है। किरायेदारों को मकान देने पर अनिवार्य रूप से उनका पुलिस व्हेरीफिकेशन करावें, संदिग्धों की चेकिंग लगातार जारी रहेगी“ ---00---

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें