सरगुजा -विश्व पर्यावरण दिवस* के अवसर पर, मैनपाट ब्लॉक के कदनई पंचायत में, वहां के ग्रामीणों के साथ, *पर्यावरण दिवस* मनाया गया, जिसमें *युवा सेना* संगठन के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष सहित, युवा सेना संगठन के कार्यकारिणी सदस्यों की उपस्थिति रही,
मुख्य अतिथि *विष्णु गुप्ता जी छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण गतिविधि सरगुजा संयोजक,*
उपवन मंडल अधिकारी सीतापुर प्रेम चंद मिश्रा जी,
वन परिक्षेत्र अधिकारी मैनपाट पी.पी. चौबे जी,
परिक्षेत्र सहायक आमगांव,
परिक्षेत्र सहायक कमलेश्वरपुर,
परिक्षेत्र सहायक नर्मदापुर,
वन परिक्षेत्र मैनपाट के समस्त स्टाफ, तथा कदनई पंचायत के सरपंच सहित, समस्त ग्राम वासियों की उपस्थिति रही, जिसमें सभी के द्वारा ग्राम पंचायत कदनई में, वृक्षारोपण कर उसका घेराव किया गया, तथा सभी ने संकल्प भी लिया कि, उस पौधे को पेड़ बनने तक की, पूरी जिम्मेदारियां स्वयं की रहेगी।
तथा वन परिक्षेत्र अधिकारी मैनपाट पी.पी.चौबे जी के द्वारा, समस्त ग्राम वासियों तथा कार्यक्रम में उपस्थित, सभी लोगों को शपथ दिलाया गया कि, वह प्रत्येक वर्ष अपने परिवार के सभी सदस्यों के नाम से, एक-एक वृक्ष लगाएंगे ।
उसके उपरांत युवा सेना संगठन के द्वारा बतौली थाना में भी जाकर वृक्षारोपण किया गया जिसमें मुख्य रूप से थाना प्रभारी संजय तिवारी जी, थाना के समस्त स्टाफ तथा वहां के सम्माननीय पूर्व शिक्षक विष्णु गुप्ता जी एवं ग्रामीणों की उपस्थिति रही।
*आप सभी को विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं*