: कोटवार एशोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़* के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम किशोर बाघ के नेतृत्व में मंत्रालय जाकर ज्ञापन सौंपा
Lohit Mandal
/
Fri, Aug 9, 2024
/
Post views : 770
सरगुजा- प्रदेशअध्यक्ष प्रेम किशोर बाघ जी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मंत्रालय जाकर पूर्व मे राजस्व सचिव जी से भेंट कर संघ के लम्बित मांगों के संबध में चर्चा कर ज्ञापन दिया था उक्त संबंध मे जानकारी लेने आज मंत्रालय गए!
तत्पश्चात संध्या 7:30 बजे विधानसभा अध्यक्ष (पूर्व मुख्यमंत्री) डॉ. रमन सिंह से मुलाक़ात कर
मुख्यमंत्री जी के मुख्य आतिथ्य मे होने वाले
कोटवार सम्मेलन /सम्मान समारोह मे अध्यक्षता करने हेतु आमंत्रित किया गया।
उन्होंने आमंत्रण स्वीकार कर आश्वस्त किया है कि वे जरूर आऐंगे।
ज्ञात हो कि माह अगस्त में राजधानी रायपुर में कोटवारों का प्रांतीय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह आयोजित है जिसके मुख्य अतिथि प्रदेश के मुखिया माननीय मुख्य मंत्री जी होंगे।
वर्तमान में हो ही लगातार बारिश की वजह से तिथी निर्धारित करने में असुविधा हो रही है, मौसम खुलते ही तिथी, स्थान व समय से आपको अवगत करा दिया जाएगा।
प्रतिनिधिमंडल में बाघ जी के आलावा
अनिल श्रीवास्तव जी
प्रमुख सलाहकार
त्रिलोकी मानिकपुरी जी
कार्यालयीन सचिव
व मिडिया प्रभारी गिरवर दास मानिकपुरी उपस्थिति रहे!