Logo
Breaking News Exclusive
जिला स्तरीय गौ विज्ञान परीक्षा पत्थलगांव में भी संपन्न हुआ लिटिल रोज इंग्लिश मीडियम स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मनाया गया राष्ट्रीय पर्व मयंक रोहिला महा धान घोटाला, साढ़े 6 करोड़ से अधिक के गबन का मामला,अधिकारी,प्रबंधक समेत आधा दर्जन पर एफआईआर दर्ज। गोयल किंडरगार्डन स्कूल में 5वाँ वार्षिक उत्सव कार्यक्रम...सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो के मुख्य अतिथि में हुवा सम्पन्न हिदमा के मारे जाने के बाद 82 लाख के इनामी 28 नक्सली किये आत्मसमर्परण छठ पूजा पर प्रदेश कांग्रेस सचिव रत्ना पैंकरा ने लिया आशीर्वाद Chhath Puja 2025: क्यों किया जाता है छठ व्रत? क्या है इतिहास? जानें सबकुछ* पत्थलगांव में विधायक गोमती साय ने किया छठ घाट का निरीक्षण, 28 अक्टूबर को करेंगी 40 लाख की पचरी निर्माण का भूमिपूजन चोरी की बुलेट मोटर सायकल के साथ पकड़ा गया चोर भुवन सिंह, भेजा गया जेल, मामला थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत...पढिये पूरी खबर

: सरगुजा breking news सरगुजा के नवनियुक्त कलेक्टर पदभार ग्रहण करते ही उतरे फील्ड पर,क्या माजरा देखे पुरी खबर कलेक्टर एक्शन मुड़ मे

Lohit Mandal / Sat, Jan 6, 2024 / Post views : 681

Share:
*लोकेशन सरगुजा* *सरगुजा के नवनियुक्त कलेक्टर पदभार ग्रहण करते ही उतरे फील्ड पर, पीएम जनमन योजना के क्रियान्वयन और पीएम संवाद की तैयारियों का ग्राम खाला पहुंचकर लिया जायजा* *प्रधानमंत्री श्री मोदी 15 जनवरी को पीवीटीजी हितग्राहियों से करेंगे संवाद*   अम्बिकापुर-  सरगुजा जिले के नवनियुक्त कलेक्टर श्री भोस्कर विलास संदीपन ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करते ही कलेक्टर श्री संदीपन विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा बहुल ग्राम खाला पहुंचे। यहां उन्होंने केंद्र शासन की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री जनमन योजना के क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को पीवीटीजी समुदाय को शत प्रतिशत योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि आगामी 15 जनवरी को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सीधे संवाद करेंगे। छत्तीसगढ़ राज्य में सरगुजा एवं बलरामपुर जिले से प्रधानमंत्री संवाद करेंगे। इस दौरान कलेक्टर ने पीएम संवाद हेतु तैयारियों का भी जायजा लिया। उन्होंने वंचित हितग्राहियों को आधारभूत दस्तावेजों जैसे आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र को हितग्राहियों को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही विद्युतीकरण, पेयजल की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने कहा। जिले में लगातार पीवीटीजी बाहुल्य ग्रामों में लगातार शिविर आयोजित कर और लोगों के घर-घर सर्वे कर वंचित लोगों को शासकीय योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। साथ ही उन्हें योजनाओं का लाभ लेने जागरूक भी किया जा रहा है। इस अभियान के तहत 9 केन्द्रीय मंत्रालयो के माध्यम से 11 महत्वपूर्ण गतिविधियों के क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है जिसमें पक्के घर का प्रावधान, संपर्क सड़के, नल से जल/समुदाय आधारित पेयजल, मोबाईल मेडिकल यूनिट, छात्रावासों का निर्माण, आंगनबाड़ी केन्द्रो के माध्यम से पोषण, बहु-उद्देशीय केन्द्रो का निर्माण, घरों का विद्युतीकरण ग्रिड तथा सोलर पावर के माध्यम से, वनधन केन्द्रों की स्थापना, इंटरनेट तथा मोबाईल सर्विस की उपलब्धता, आजीविका संवर्धन हेतु कौशल विकास शामिल है। पीवीटीजी बसाहटों में उक्त मिशन का क्रियान्वयन तीन वर्ष की अवधि में पूर्ण कर सभी बसाहटों को उपरोक्त 11 गतिविधियों में आवश्यकतानुसार पूर्णतः कवर किया जाना है

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें