सरगुजा --शासकीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय सीतापुर सरगुजा में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार विज्ञान संकाय द्वारा 10 -11 फरवरी 2024 को आयोजित होगी। इस सेमिनार का विषय पर्यावरण सतत विकास: परिपेक्ष एवं मुद्दे हैं ।इनका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के लक्ष्यों पर शोधार्थियों एवम लोगों में जनजागरूकता लाना है और इसकी चुनौतियां एवं मुद्दे पर विस्तृत चर्चा करना है। महाविद्यालय द्वारा प्रथम बार इस अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन विज्ञान संकाय द्वारा किया जा रहा है जिसमें सऊदी अरब ,उज़्बेकिस्तान , मोरक्को, साउथ अफ्रीका, आदि देशों के विषय विशेषज्ञों द्वारा शोध पत्र प्रस्तुत की जाएगी। देश के अन्य राज्यों से जैसे महाराष्ट्र ,मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, कर्नाटक ,रांची, राजस्थान तथा छत्तीसगढ़ के विभिन्न विशेषज्ञों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार में शोध पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। इस सेमीनार के संयोजक डॉ रोहित कुमार बरगाह ने बताया है कि अब तक अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर 200 शोध पत्र प्राप्त हो चुके हैं और पंजीयन भी 200 से अधिक शोधार्थियों का अब तक हुआ है । संस्था के प्राचार्य डॉ एस के टोप्पो ने इस सेमिनार में ज्यादा से ज्यादा शोधार्थियो , छात्रों एवं इस राज्य के विभिन्न कॉलेजों के प्राध्यापकों को जुड़ने की अपील की है। वर्तमान में पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मुद्दे, चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा होगी जो कि इस क्षेत्र के शोधार्थियों, विद्वानों के लिए लाभदायक सिद्ध होगी । इस सेमिनार की सफलता के लिए उच्च शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल छत्तीसगढ़ शासन रायपुर, कुलपति प्रोफ़ेसर अशोक सिंह, संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय अंबिकापुर ,अपर संचालक प्रोफेसर रिजवान उल्ला क्षेत्रीय कार्यालय सरगुजा संभाग एवं सीतापुर विधायक श्री राम कुमार टोप्पो का शुभकामना संदेश एवम अग्रिम बधाई दिए हैं । इस अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में आयोजन समिति डॉ रोहित कुमार बारगाह, प्रो बोधराम चौहान, डॉ प्रवीण कुमार साहू, आदेश गुप्ता ,सुनील नाग एवं समस्त महाविद्यालय परिवार का सतत सहयोग प्राप्त हो रहा है।