: स्वतंत्रता दिवस के सुअवसर पर श्री गुप्ता ने कहीं गॉव की सम्पति की बचाए रखना हमारा पहला कर्तव्य!*
Lohit Mandal
/
Thu, Aug 15, 2024
/
Post views : 904
सरगुजा - राष्ट्रीय पर्व 78वाँ स्वतंत्रता दिवस के सुअवसर पर हाई स्कुल उलकिया मे नव नियुक्त शाला विकास समिति के अध्यक्ष एवं मंडल के महामंत्री तथा उलकिया के उपसरपंच श्री रंजीत गुप्ता ने धवजरोहण के पश्चात् सभा में मुख्य अतिथि की आसंदी सर्वप्रथम माननीय विधायक श्री रामकुमार टोप्पो जी ने ग्रुप के माध्यम SMDC के अध्यक्षो को भेजे गए बच्चों के नाम संदेश को पढ़ कर बताया गया इसी बीच सभा में उपस्थित ग्राम वासियों सम्बोधित करते हुए कहा की उलकिया ग्राम के हाई स्कुल खेल मैदान शासकीय भूमि ख.न.1407/2 रकबा 14.298 हेक्टेयर तथा देवस्थल सरना धार्मिक स्थल शासकीय गोचर मद की भूमि पुरे गाँव की सम्पति है जिसे पुरे ग्राम के सहयोग से बचाए रखना हमारा पहला कर्तव्य बताया तथा स्कुल परिसर की भूमि को अवैध रूप से कब्ज़ा करने वाले व्यक्ति को चेताया और कहा की यह भूमि जाँच व सीमांकन की प्रक्रिया में है इस लिए कब्ज़ाधारी जाँच कार्यवाही के पूर्व स्वतः छोड़ दें क्यों की यह गाँव का ह्रदय स्थल चुनिंदा लोगों को किसी भी सूरत में नहीं दी जा सकती!
इस मौक़े पर बच्चों के अविभावक,शाला परिवार व ग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे!