Logo
Breaking News Exclusive
जिला स्तरीय गौ विज्ञान परीक्षा पत्थलगांव में भी संपन्न हुआ लिटिल रोज इंग्लिश मीडियम स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मनाया गया राष्ट्रीय पर्व मयंक रोहिला महा धान घोटाला, साढ़े 6 करोड़ से अधिक के गबन का मामला,अधिकारी,प्रबंधक समेत आधा दर्जन पर एफआईआर दर्ज। गोयल किंडरगार्डन स्कूल में 5वाँ वार्षिक उत्सव कार्यक्रम...सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो के मुख्य अतिथि में हुवा सम्पन्न हिदमा के मारे जाने के बाद 82 लाख के इनामी 28 नक्सली किये आत्मसमर्परण छठ पूजा पर प्रदेश कांग्रेस सचिव रत्ना पैंकरा ने लिया आशीर्वाद Chhath Puja 2025: क्यों किया जाता है छठ व्रत? क्या है इतिहास? जानें सबकुछ* पत्थलगांव में विधायक गोमती साय ने किया छठ घाट का निरीक्षण, 28 अक्टूबर को करेंगी 40 लाख की पचरी निर्माण का भूमिपूजन चोरी की बुलेट मोटर सायकल के साथ पकड़ा गया चोर भुवन सिंह, भेजा गया जेल, मामला थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत...पढिये पूरी खबर

: धरमजयगढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत चरखापारा में 5 वर्षों से कोई विकास नहीं। मवेशी बाजार नीलामी 2022-2023 का 35.20 लाख,2023-2024का 11 लाख रुपए होने के बावजूद भी विकास कार्य ठप्प सचिव के कार्यशैली से ग्रामीण परेशान।

Lohit Mandal / Thu, Apr 4, 2024 / Post views : 657

Share:
  धरमजयगढ - छत्तीसगढ़ में कई विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों का पदस्थापना में फेरबदल, कई विभागों के कर्मचारी बने अंगद के पैर ! छत्तीसगढ़ में सरकार बदलते ही कई विभागीय अधिकारी कर्मचारियों का पदस्थापना में फेरबदल किया गया। और वहीं कई ऐसे विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों का छत्तीसगढ़ में नई सरकार आने के बाद भी उनका पदस्थापना अंगद की पर की तरह जमे हुए हैं। जनता सरकार जरूर बदल दी, परंतु बदले सरकार में कुछ विभागीय कर्मचारियों का तबादला नहीं बदली जा रही है। हम बात कर रहे हैं पंचायत में पदस्थ सचिव कर्मचारियों का। जहां पर एक ही पंचायत में सचिव 7 से 8 साल तक अंगद के पैर की तरह जमे हुए हैं। आपको बता दें, सचिव विजय पैंकरा का अन्य ग्राम पंचायत में तबादला भी हो चुका है, लेकिन जाने का नाम ही नहीं ले रहे हैं।साफ तौर पर कहें तो कर्मचारियों का तबादला होते ही रहना चाहिए नए विकास में नए चेहरे नए अधिकारी कर्मचारी का होना अति आवश्यक है, ताकि वहां पर भ्रष्टाचार की पोटली ना बन सके। और जहां एक ही जगह पर कर्मचारियों अधिकारियों का पदस्थ रहना भ्रष्टाचार को जन्म देती है।ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां पर पंचायत सचिव द्वारा घोर लापरवाही ,मनमानी किया जा रहा है।बता दें ,पूरा मामला धर्मजयगढ़ जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत चरखापारा का है, जहां पर पंचायत सचिव विजय पैंकरा को पदस्थ रहते 5 साल बीत गए। किंतु चरखापारा पंचायत से उनका पद स्थापना टस से मस नहीं हुआ। और अभी तो जानकारी के मुताबिक पदस्थ सचिव चरखापारा पंचायत को छोड़ना ही नहीं चाह रहे हैं।और आपको तो बता दें, ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत में किसी भी प्रकार का विकास कार्य नहीं दिख रहा है। पंचायत का हर काम में लापरवाही बढ़ती जा रही है। जिससे ग्रामीण जनों को बहुत ही कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।आगे ग्रामीणों ने बताया कि किसी भी कार्य को लेकर पंचायत सचिव से जानकारी मांगी जाती है तो सचिव द्वारा कभी भी किसी कार्य को लेकर ग्रामीणों को जानकारी देना मुनासिब नहीं समझते। यानी की सीधे तौर ग्रामीणों का कहना है,कि सचिव साहब हम पर सचिव होने का रौब जमाते हैं। सचिव किसी भी कार्य के लिए सचिव के पीछे 5 दिन तक पड़ना होता,तब कहीं मेहरबानी करते हैं।और यही वजह है, ग्रामीण जन सचिव से काफी ज्यादा परेशान है।आगे ग्रामीणों ने कहा की सचिव को हमारे ग्राम पंचायत से सरकार द्वारा बदल देना चाहिए और नए सचिव उपलब्ध कराया जाना चाहिए, तब जाकर हमारे ग्राम पंचायत का विकास हो सकेगा।और ग्रामीणों का माने तो, तो यह उचित होगा की पंचायत सचिवों का तबादला अवश्य होनी चाहिए। ताकि ग्राम पंचायतों में लम्बे समय से कुंडली मारकर बैठे सचिव अपने कार्य को सही ढंग से नहीं कर पा रहे हैं। और यही वजह है,कि नई सरकार में नए चेहरे, नए कर्मचारी, नया विकास जनता देखना चाहती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें