Lohit Mandal / Wed, Feb 7, 2024 / Post views : 898
एंकर: जिला मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर के अंतर्गत आने वाले केल्हारी क्षेत्र के मनवारी ग्राम पंचायत का मामला है जहां पर दर्जन भर से अधिक ग्रामवासी जो की 25 वर्षों से जमीन पर खेती कर रहे थे और निवास कर रहे थे साथ ही 2003 में इनको जमीन का मालिकाना हक भी दिया गया था लेकिन इन ग्रामीणों का कहना है कि हमारे ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव और कुछ अधिकारी हमसे जबरन जमीन खाली करने को बोल रहे हैं जबकि हम लोग 25 साल से उसे जमीन पर रहकर आपनी अपनी जीविका पार्जन कर रहे हैं न्याय की आस में दो दर्जन से अधिक ग्रामीण कलेक्टर कार्यालय पहुंचे जहां पर जनदर्शन में कलेक्टर के सामने अपनी बात को रखा
विओ: आपको बता दे की जिला एमसीबी के अंतर्गत आने वाले वनांचल क्षेत्र केल्हारी के मनवारी क्षेत्र का यह पूरा मामला है जहां पर 25 वर्षों से रह रहे किसान और ग्रामीण अपने जमीन के मालिकाना हक के लिए कलेक्टर के सामने गुहार लगा रहे हैं वही ग्रामीणों का भी कहना है कि ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव और कुछ राजस्व के अधिकारियों
के द्वारा जबरन जमीन को खाली करने की धमकी दी जा रही है वहीं अपनी जमीन की लड़ाई में न्याय पाने के लिए जिला एमसीबी कलेक्टर के सामने जनदर्शन में उपस्थित होकर ग्रामीणों ने न्याय की गुहार लगाई है अब देखना होगा कि इन ग्रामीणों को न्याय कैसे और कब मिल पाता है
विज्ञापन
विज्ञापन