Logo
Breaking News Exclusive
जिला स्तरीय गौ विज्ञान परीक्षा पत्थलगांव में भी संपन्न हुआ लिटिल रोज इंग्लिश मीडियम स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मनाया गया राष्ट्रीय पर्व मयंक रोहिला महा धान घोटाला, साढ़े 6 करोड़ से अधिक के गबन का मामला,अधिकारी,प्रबंधक समेत आधा दर्जन पर एफआईआर दर्ज। गोयल किंडरगार्डन स्कूल में 5वाँ वार्षिक उत्सव कार्यक्रम...सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो के मुख्य अतिथि में हुवा सम्पन्न हिदमा के मारे जाने के बाद 82 लाख के इनामी 28 नक्सली किये आत्मसमर्परण छठ पूजा पर प्रदेश कांग्रेस सचिव रत्ना पैंकरा ने लिया आशीर्वाद Chhath Puja 2025: क्यों किया जाता है छठ व्रत? क्या है इतिहास? जानें सबकुछ* पत्थलगांव में विधायक गोमती साय ने किया छठ घाट का निरीक्षण, 28 अक्टूबर को करेंगी 40 लाख की पचरी निर्माण का भूमिपूजन चोरी की बुलेट मोटर सायकल के साथ पकड़ा गया चोर भुवन सिंह, भेजा गया जेल, मामला थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत...पढिये पूरी खबर

: अस्पतालों में स्वच्छता, दवाइयों की उपलब्धता, सुनिश्चित करें, - स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी,

Lohit Mandal / Tue, Jan 9, 2024 / Post views : 757

Share:
लोकेशन सरगुजा   अंबिकापुर - स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जयसवाल सोमवार को सरगुजा पहुंचे। यहां उन्होंने जिला चिकित्सालय और मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने भर्ती मरीजों से बात की और अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी सीधे मरीजों से ली। उन्होंने ओपीडी पंजीयन काउंटर, आईसीयू, ट्रॉमा सेंटर, सहित विभिन्न विभागों का भी निरीक्षण किया। इसके उपरांत मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया , और मेडिकल के छात्र छात्राओं से मेडिकल लैब में मुलाकात की और पढ़ाई के संबंध में चर्चा की। स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने मेडिकल कॉलेज प्रबंधन और चिकित्सालय प्रबंधन की बैठक ली। बैठक में मेडिकल कॉलेज डॉ रमणेश मूर्ति, संयुक्त संचालक स्वास्थ्य डॉ पीएस सिसोदिया और सीएमएचओ डॉ आरएन गुप्ता ने जिले में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, संसाधनों की उपलब्धता, कोविड प्रबंधन की तैयारी और मानव संसाधन की जानकारी दी। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने कहा कि चिकित्सालयों में स्वच्छता सुनिश्चित करें, इसके लिए शौचालयों में आवश्यक सुधार, पानी की व्यवस्था, और अनावश्यक या खराब सामग्री को परिसर से हटाएं। जिससे आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को अस्पताल परिसर में अच्छी अनुभूति हो। उन्होंने ड्रोन के माध्यम से दवाइयों की आपूर्ति के पायलट प्रोजेक्ट सरगुजा के चयन हेतु प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें