Lohit Mandal / Tue, Jan 9, 2024 / Post views : 765
स्वास्थ्य मंत्री ने भर्ती मरीजों से बात की और अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी सीधे मरीजों से ली। उन्होंने ओपीडी पंजीयन काउंटर, आईसीयू, ट्रॉमा सेंटर, सहित विभिन्न विभागों का भी निरीक्षण किया। इसके उपरांत मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया , और मेडिकल के छात्र छात्राओं से मेडिकल लैब में मुलाकात की और पढ़ाई
के संबंध में चर्चा की। स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने मेडिकल कॉलेज प्रबंधन और चिकित्सालय प्रबंधन की बैठक ली। बैठक में मेडिकल कॉलेज डॉ रमणेश मूर्ति, संयुक्त संचालक स्वास्थ्य डॉ पीएस सिसोदिया और सीएमएचओ डॉ आरएन गुप्ता ने जिले में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, संसाधनों की उपलब्धता, कोविड प्रबंधन की तैयारी और मानव संसाधन की जानकारी दी।
बैठक में स्वास्थ्य मंत्री श्री
जायसवाल ने कहा कि चिकित्सालयों में स्वच्छता सुनिश्चित करें, इसके लिए शौचालयों में आवश्यक सुधार, पानी की व्यवस्था, और अनावश्यक या खराब सामग्री को परिसर से हटाएं। जिससे आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को अस्पताल परिसर में अच्छी अनुभूति हो। उन्होंने ड्रोन के माध्यम से दवाइयों की आपूर्ति के पायलट प्रोजेक्ट सरगुजा के चयन हेतु प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।विज्ञापन
विज्ञापन