Logo
Breaking News Exclusive
जिला स्तरीय गौ विज्ञान परीक्षा पत्थलगांव में भी संपन्न हुआ लिटिल रोज इंग्लिश मीडियम स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मनाया गया राष्ट्रीय पर्व मयंक रोहिला महा धान घोटाला, साढ़े 6 करोड़ से अधिक के गबन का मामला,अधिकारी,प्रबंधक समेत आधा दर्जन पर एफआईआर दर्ज। गोयल किंडरगार्डन स्कूल में 5वाँ वार्षिक उत्सव कार्यक्रम...सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो के मुख्य अतिथि में हुवा सम्पन्न हिदमा के मारे जाने के बाद 82 लाख के इनामी 28 नक्सली किये आत्मसमर्परण छठ पूजा पर प्रदेश कांग्रेस सचिव रत्ना पैंकरा ने लिया आशीर्वाद Chhath Puja 2025: क्यों किया जाता है छठ व्रत? क्या है इतिहास? जानें सबकुछ* पत्थलगांव में विधायक गोमती साय ने किया छठ घाट का निरीक्षण, 28 अक्टूबर को करेंगी 40 लाख की पचरी निर्माण का भूमिपूजन चोरी की बुलेट मोटर सायकल के साथ पकड़ा गया चोर भुवन सिंह, भेजा गया जेल, मामला थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत...पढिये पूरी खबर

: कांग्रेस के। पूर्व खाद्यमंत्री अमरजीत भगत के घर मे, आईटी का छापा, अधिकारी खंगालते रहे दस्तावेज,

Lohit Mandal / Thu, Feb 1, 2024 / Post views : 663

Share:
  सीतापुर:-आय से अधिक संपत्ति के मामले में छापामार अभियान संचालित के तहत आईटी ने पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के निवास में छापा मारा।दो वाहन में आये आईटी के अधिकारियों समेत आठ सदस्यीय टीम ने पूर्व मंत्री के निवास सीतापुर में सुबह आठ बजे धावा बोला।पूर्व मंत्री के यहाँ छापा मारने आये अधिकारियों के दल में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के अधिकारी समेत सुरक्षा के जवान भी शामिल थे।पूर्व मंत्री के यहाँ छापा मारने आये अधिकारियों ने इस कार्रवाई को इतने गोपनीय तरीके से अंजाम दिया कि लोगो को इसकी भनक तक नही लग पाई।सुबह जब अधिकारियों ने धावा बोला तब मंत्री निवास का दरवाजा बंद था।जिसे अधिकारियों ने पूर्व मंत्री के करीबियों को बुलाकर खुलवाया और तलाशी शुरू कर दी।इस दौरान सशस्त्र जवानों ने घर को अपने कब्जे में लेते हुए बाहरी लोगों के आने जाने पर रोक लगा दी है।छापे के दौरान आईटी के अधिकारी पूर्व मंत्री के शयनकक्ष में मौजूद दस्तावेजों को खंगालने में जुटे है।इसके अलावा बैठक कक्ष में भी मौजूद दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है।इसके अलावा उन्हें जहाँ भी शंका हो रही है उस जगह की तलाशी ले रहे है।तड़के सुबह से जारी इस छापामारी अभियान के दौरान आय से अधिक संपति के मामले में पूर्व मंत्री के निवास में क्या जानकारी हाथ लगी है।इस बारे में कुछ भी बताने से अधिकारी कतरा रहे है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंत्री निवास में आईटी अधिकारियों की जांच अगले दिन भी जारी रहेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें