Logo
Breaking News Exclusive
जिला स्तरीय गौ विज्ञान परीक्षा पत्थलगांव में भी संपन्न हुआ लिटिल रोज इंग्लिश मीडियम स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मनाया गया राष्ट्रीय पर्व मयंक रोहिला महा धान घोटाला, साढ़े 6 करोड़ से अधिक के गबन का मामला,अधिकारी,प्रबंधक समेत आधा दर्जन पर एफआईआर दर्ज। गोयल किंडरगार्डन स्कूल में 5वाँ वार्षिक उत्सव कार्यक्रम...सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो के मुख्य अतिथि में हुवा सम्पन्न हिदमा के मारे जाने के बाद 82 लाख के इनामी 28 नक्सली किये आत्मसमर्परण छठ पूजा पर प्रदेश कांग्रेस सचिव रत्ना पैंकरा ने लिया आशीर्वाद Chhath Puja 2025: क्यों किया जाता है छठ व्रत? क्या है इतिहास? जानें सबकुछ* पत्थलगांव में विधायक गोमती साय ने किया छठ घाट का निरीक्षण, 28 अक्टूबर को करेंगी 40 लाख की पचरी निर्माण का भूमिपूजन चोरी की बुलेट मोटर सायकल के साथ पकड़ा गया चोर भुवन सिंह, भेजा गया जेल, मामला थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत...पढिये पूरी खबर

: बिहार, झारखंड निवासी युवा क्रांति नामक फर्जी संगठन के द्वारा शासकीय योजना का लाभ दिलाने के नाम पर जनता से ठगी ।कलेक्टर करेंगे कार्यवाही पढ़े पुरी खबर

Lohit Mandal / Tue, Jan 23, 2024 / Post views : 653

Share:
  सरगुजा- 23 जनवरी 2024/ अंबिकापुर के राजमोहिनी भवन ऑडिटोरियम में मंगलवार को दोपहर 3 बजे के करीब युवा क्रांति नामक संगठन द्वारा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम और प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम योजना की जानकारी आम लोगों को देकर उनसे प्रतिव्यक्ति 1000 रुपए आवेदन और पंजीयन शुल्क और ऋण राशि का 20 प्रतिशत राशि सुरक्षा निधि लेने के मामले की शिकायत संज्ञान में आते ही कलेक्टर श्री विलास भोस्कर के निर्देश पर एसडीएम अम्बिकापुर श्री फागेश सिन्हा, महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, एलडीएम सरगुजा, शाखा प्रबंधक बीओआई, सहायक संचालक कृषि विभाग ने टीम बनाकर दबिश दी। जांच के दौरान पता चला कि कार्यक्रम के संचालक तथाकथित ब्रांच मैनेजर यूथ कॉपरेटिव बैंक, जिसका पता प्रथम तल, सिंह कॉम्प्लेक्स, बंगाली चौक, अम्बिकापुर बताया गया, पटना, बिहार निवासी विवेक कुमार, झारखंड निवासी धनराज गिर और बलरामपुर से राजपुर निवासी इंद्रदेव है, जिन्हें प्रशासनिक टीम ने मौके पर ही पकड़ा। फर्जी कार्यशाला में इनके द्वारा उद्योग विभाग की प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम और प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम योजना के अंतर्गत ऋण के संबंध में ,त्रुटिपूर्ण जानकारी देकर आम जन को झांसा दिया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान उक्त तीनों ने आम जनों से सुरक्षा निधि राशि अपने बैंक में  लेना स्वीकार किया। प्रायोजित कार्यक्रम के आम जन प्रतिभागियों नीलम साहू, संतोष विश्वकर्मा, पवित्रा प्रधान, अशोक कुमार कुशवाहा और जगजीत सिंह द्वारा अवगत कराया गया कि उनके द्वारा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम हेतु सुरक्षा निधि उक्त संगठन को दी गई है और रसीद भी दिखाई। टीम द्वारा मौके से सामान जप्त किया गया जिसमें दो बैनर, यूथ कॉपरेटिव बैंक का डमी चेक, यूसीबीएल बैंक पासबुक, पैंपलेट, कंपनी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, पैन कार्ड, एनएसडीएल पंजीयन, फर्म अकाउंट डिटेल्स जप्त की गई। प्रतिभागियों के समक्ष ही टीम ने पंचनामा तैयार किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें