Logo
Breaking News Exclusive
जिला स्तरीय गौ विज्ञान परीक्षा पत्थलगांव में भी संपन्न हुआ लिटिल रोज इंग्लिश मीडियम स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मनाया गया राष्ट्रीय पर्व मयंक रोहिला महा धान घोटाला, साढ़े 6 करोड़ से अधिक के गबन का मामला,अधिकारी,प्रबंधक समेत आधा दर्जन पर एफआईआर दर्ज। गोयल किंडरगार्डन स्कूल में 5वाँ वार्षिक उत्सव कार्यक्रम...सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो के मुख्य अतिथि में हुवा सम्पन्न हिदमा के मारे जाने के बाद 82 लाख के इनामी 28 नक्सली किये आत्मसमर्परण छठ पूजा पर प्रदेश कांग्रेस सचिव रत्ना पैंकरा ने लिया आशीर्वाद Chhath Puja 2025: क्यों किया जाता है छठ व्रत? क्या है इतिहास? जानें सबकुछ* पत्थलगांव में विधायक गोमती साय ने किया छठ घाट का निरीक्षण, 28 अक्टूबर को करेंगी 40 लाख की पचरी निर्माण का भूमिपूजन चोरी की बुलेट मोटर सायकल के साथ पकड़ा गया चोर भुवन सिंह, भेजा गया जेल, मामला थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत...पढिये पूरी खबर

: सरकारी राशन दुकान से 1 सौ 75 क्विंटल चावल गायब, भौतिक सत्यापन के बाद खुलासा होते ही नोटिस जारी"

Lohit Mandal / Tue, Jul 16, 2024 / Post views : 870

Share:
सरगुजा सीतापुर से निकल कर आ रही है बड़ी खबर,गांव के गरीब,जरूरतमंद हितग्राहियों को सस्ते दर पर दिया जाने वाला सरकारी चावल कालाबाजारी की भेंट चढ़ गया। राशन दुकान के संचालक ने हितग्राहियों का चावल गबन कर उसे बाजार में खपा दिया। खाद्य विभाग के अधिकारियों द्वारा किये गए भौतिक सत्यापन के बाद लाखो रुपये का राशन घोटाला सामने आया। जिसके बाद एसडीएम ने कारण बताओ नोटिस जारी कर डीलर से जवाब मांगा है। उक्त मामला शासकीय उचित मूल्य दुकान बेलजोरा का है। जहाँ राशन दुकान के संचालक द्वारा चावल वितरण में भारी हेराफेरी की गई है। दुकान के संचालक ने खाद्यान्न वितरण में अनियमितता बरतते हुए हितग्राहियों के हिस्से का चावल गबन कर लिया। जिसे राशन दुकान के संचालक ने मोटी कमाई के लालच में कालाबाजारियों के हवाले कर दिया। राशन दुकान संचालक द्वारा 6 लाख 41 हजार 8 सौ 51 रुपये का कुल 175 क्विंटल चावल कालाबाजारी की भेंट चढ़ा दी। राशन दुकान द्वारा व्यापक पैमाने पर किये गए राशन घोटाले को लेकर पूर्व में भी काफी शिकायते हुई थी। किंतु खाद्य विभाग के अधिकारियों ने शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नही की। जिसकी वजह से राशन दुकान का हौसला बढ़ता गया और उसने लाखो रुपये के राशन घोटाले को अंजाम दे डाला। सरकार बदलते ही प्रशासनिक अमले का काम करने का तरीका भी बदल गया। जिसके बाद खाद्य विभाग द्वारा शासकीय उचित मूल्य दुकान बेलजोरा का सत्यापन करने पहुँचे। जहाँ अधिकारियों द्वारा किये गए सत्यापन के बाद राशन दुकान में हुए लाखो रुपये का चावल घोटाला निकल कर सामने आया। डीलर द्वारा किये गए खाद्यान्न वितरण में किये गए अनियमितता को आपराधिक कृत्य मानते हुए एसडीएम ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जारी नोटिस के बाद संतोषजनक जवाब नही मिलने डीलर के विरुद्ध एकतरफा कार्यवाही की बात कही है। इस संबंध में एसडीएम रवि राही ने बताया कि नोटिस का जबाब नहीं दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें