Lohit Mandal / Tue, Jan 23, 2024 / Post views : 1676
सरगुजा- कलेक्टर श्री विलास भोस्कर ने मंगलवार को आयोजित समय सीमा की बैठक में धान खरीदी के अंतिम दिनों में सुचारू व्यवस्था के लिए खाद्य अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि धान उपार्जन केन्द्रों में पटवारियों के माध्यम से कड़ाई से भौतिक सत्यापन कराया जाए। इसी के साथ कलेक्टर ने नगर निगम आयुक्त, सभी एसडीएम, तहसीलदार और सीईओ जनपद पंचायत से शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के मामलों पर भी कड़ी नजर बनाते हुए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।
गणतंत्र दिवस की तैयारी, 24 को होगी फाइनल रिहर्सल -
बैठक में कलेक्टर ने गणतंत्र दिवस की तैयारी की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह का गरिमामय आयोजन सुनिश्चित किया जाए। सभी विभाग दिए गए दायित्वों को गंभीरता से पूर्ण करें। 24 जनवरी को जिले में पीजी कॉलेज ग्राउंड में गणतंत्र दिवस समारोह की फाइनल रिहर्सल की जाएगी। गणतंत्र दिवस समारोह के तहत विभागों द्वारा झांकी का प्रदर्शन एवं स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जायेंगे।
मनरेगा अंतर्गत पंजीकृत महिला श्रमिकों के गर्भधारण पर श्रम विभाग की योजनाओं का अनिवार्य रूप से लाभ मिले -
कलेक्टर श्री भोस्कर ने पंचायत एवं श्रम विभाग अधिकारियों को निर्देश दिए कि मनरेगा अंतर्गत पंजीकृत महिला श्रमिकों के गर्भधारण पर उन्हें श्रम विभाग की योजनाओं का अनिवार्य रूप से लाभ मिले। शासन द्वारा श्रम विभाग अंतर्गत गर्भवती माताओंविज्ञापन
विज्ञापन